वेदों और उपनिषदों के ज्ञान को गांव- गांव तक पहुंचाएगा सीतामढ़ी का सीमा जागरण मंच

वेद पुराणों व उपनिषदों का 12 पुस्तकों का एक सेट मधुबनी सीतामढ़ी पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के सीमाई प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों को भेंट किया गया। ये पुस्तके सभी के लिए उपलब्ध रहेगी और केंद्र पर जाकर इसका अध्ययन किया जा सकेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:22 PM (IST)
वेदों और उपनिषदों के ज्ञान को गांव- गांव तक पहुंचाएगा सीतामढ़ी का सीमा जागरण मंच
किशनगंज, अररिया और सुपौल समेत अन्य जिलों में भी जल्द से जल्द पुस्तको को भेज दिया जाएगा। फोटो- जागरण

सीतामढ़ी, जासं। सीमा जगरण मंच वेदों और उपनिषदों के ज्ञान को गांव- गांव तक पहुंचाएगा। इसको लेकर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक शहर के कोट बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सीमांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपर्क करने की योजना पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. वसंत मिश्रा ने आगामी विजया दशमी के दिन सीमांत अंचल के अधिकाधिक पूजा स्थल में जाकर समृद्ध तथा अखंड भारत का संकल्प का प्रस्ताव रखा। बैठक में सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल-कूद के माध्यम से स्वस्थ समाज गठन के प्रयास चलाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा रहा चारों वेद तथा उपनिषद को सर्वसाधारण तक पहुंचने का संकल्प। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रान्त के सीमांत 34 प्रखंडों में सीमा अध्ययन केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके लिए वेद, पुराणों व उपनिषदों का 12 पुस्तकों का एक सेट मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के सीमाई प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों को भेंट किया गया। ये पुस्तके सभी के लिए उपलब्ध रहेगी और केंद्र पर जाकर इसका अध्ययन किया जा सकेगा। साथ ही साथ किशनगंज, अररिया और सुपौल समेत अन्य जिलों में भी जल्द से जल्द पुस्तको को भेज दिया जाएगा ताकि इन पुस्तकों के माध्यम से कोई भी भारतीय सभ्यता-संस्कृति को समझ सके। सीमा जागरण मंच, बिहार को उत्तर प्रदेश के मूल निवासी मान सिंह और पंजाब से जम्मू कश्मीर स्टडी सेंटर के कार्यकर्ता जय कुमार के प्रयास से बिहार के लिए 12 पुस्तकों का 34 सेट उपलब्ध कराया गया है। बैठक में प्रान्त अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ० बसंत मिश्रा, प्रदेश महामंत्री धीरज जायसवाल, प्रदेश मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद दादा, नगर प्रमुख अभिषेक वर्मा, उपप्रमुख अनुरंजन सिंह समेत विभिन्न जिले व प्रखंडों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी