पश्‍च‍िम चंपारण में ईवीएम को सील करने का काम शुरू, चुनावी तैयारी जोरों पर

West Champaran पश्‍च‍िम चंपारण के ज‍िन प्रखंडों में 10वें व 11वें चरण के ल‍िए मतदान होना है वहां तैयारी तेजी से चल रही है। वहीं प्रत्‍याशी भी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने को तैयारी में जुटे हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:42 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में ईवीएम को सील करने का काम शुरू, चुनावी तैयारी जोरों पर
पश्‍च‍िम चंपारण में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍चि‍म चंपारण ( पिपरासी), जासं। पंचायत चुनाव को लेकर पिपरासी प्रखंड में ईवीएम को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमुद कुमार ने बताया कि ईवीएम कमीशङ्क्षनग हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा जिला पार्षद सदस्य, मुखिया , वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य हेतु कमीशङ्क्षनग का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्रत्याशियों के प्रतीक चिन्ह को सील किया जा रहा है। पिपरासी प्रखंड में 12 दिसंबर को मतदान होना सुनिश्चित है। जिसके लिए 11 सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि 30 पीसीसी पार्टी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड के 28,910 मतदाता 448 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उधर, 19 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। प्रखंड में कुल 61 बूथ बनाए गए हैं। पिपरासी प्रखंड के पंचायत चुनाव में तीन पूर्व विधायक एक वर्तमान विधान पार्षद के स्वजनों के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव हाईटेक हो गया है।

जिले में दसवें चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी

मझौलिया। जिले में दसवें चरण का पंचायत चुनाव सबसे बड़ा प्रखंड मझौलिया मे 8 दिसवंबर को होने वाला है। यहां पंचायतों एवं चुनावी मैदान में लडऩे वाले सर्वाधिक प्रत्याशियों को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। मतदान शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां अंतिम चरण मेंं है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बैजू कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रह जाय, इसका पुरा ख्याल रखा जा रहा है। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों यथा मुखिया के लिए 285, सरपंच के लिए 200 सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के 301, वार्ड सदस्य के 2379 तथा पंच के 862 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 3727 है। 29 पंचायतों में कुल वार्ड 377 है। जिसमे 377 मतदान केंद्र तथा पांच सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रखंड को 63 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। सभी सेक्टरों पर सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त कर दी गई है। मतदान के दौरानें की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों का रख गया है।

पंचायत चुनाव परिणाम के बाद प्रमुख व उपप्रमुख बनने की होड़

नौतन। पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रमुख व उपप्रमुख बनने को लेकर प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। अपने अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए प्रमुख व उपप्रमुख के प्रत्याशी सभी पंचायतों का भ्रमण कर पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुटे हुए हैं। प्रमुख व उपप्रमुख की लड़ाई को लेकर बहुत लोग आमने सामने हैं। अपने पक्ष में करने को लेकर तरह तरह के हथकंडे लगाने की होड़ लग गई है। सभी पंचायतों में अपने परिचित व जानकार लोगों को पकड़कर प्रत्याशी अपने पक्ष में मत देने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। फ़लिहाल आने वाला समय ही बताएगा की कौन प्रमुख की कुर्सी पर बिराजमान होगा।

chat bot
आपका साथी