मिशन आरोग्य रक्षक से सूबे में 10 लाख लोगों की स्क्रीनिग

मिशन आरोग्य रक्षक के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सूबे में 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिग की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 04:14 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 04:14 AM (IST)
मिशन आरोग्य रक्षक से सूबे में 10 लाख लोगों की स्क्रीनिग
मिशन आरोग्य रक्षक से सूबे में 10 लाख लोगों की स्क्रीनिग

मुजफ्फरपुर : मिशन आरोग्य रक्षक के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सूबे में 10 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिग की गई है। अभियान के अंतिम दिन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास मोतीपुर व मुजफ्फरपुर में स्क्रीनिग अभियान में सम्मिलित हुए। इसके बाद कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक ने समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा, वैक्सीन जागरूकता व सकारात्मक वातावरण बनाया है। अनेकों शवों का अंतिम संस्कार कर अभाविप कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। प्रदेश मंत्री लक्ष्मी रानी ने प्रदेश के द्वारा संपन्न स्क्रीनिग का आंकड़ा प्रस्तुत किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने बताया कि इस सात दिवसीय आरोग्य रक्षक अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं ने लोगों की स्क्रीनिग की और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ममता कुमारी, जिला संयोजक पुष्कर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं इस अभियान में जिला संगठन मंत्री पुरूषोत्तम, विश्वविद्यालय संयोजक केशरी नंदन शर्मा, गुड्डू यादव, स्पर्श शौर्य, दिपंकर गिरि, प्रिस सिंह, चौधरी, अभिनव कुमार, प्रणव प्रत्युष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई। जिले में 116 टीम ने पचास हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिग सोमवार को की।

3600 लोगों का टीकाकरण

सोमवार को 3600 लोगों ने ही टीका लिया। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 12525 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। युवा वर्ग ने 459 टीका लिया, जबकि हेल्थ वर्कर्स पहला डोज 22 व 73 ने दूसरा डोज लिया। फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला डोज 1101व दूसरा 42 ने लिया । 45 से 59 वर्ग के पहला डोज 1155 व दूसरा 86 ने लिया। 60 साल वाले ने 3333 ने पहला व 267 ने दूसरा डोज लिया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एके पांडेय ने बताया कि समय पर सभी जगह पर टीका पहुंच गया था।

chat bot
आपका साथी