समस्तीपुर में स्कूली बच्चों बने प्लास्टिक वारियर्स, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की दिलाई शपथ

रेलवे कॉलोनी स्थित ज्ञान निकेतन में भी बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रांगण में एक सभा हुई। सभी बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और घर-परिवार गांव-शहर समाज में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने के लिए अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:40 AM (IST)
समस्तीपुर में स्कूली बच्चों बने प्लास्टिक वारियर्स, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की दिलाई शपथ
छात्र-छात्राओं को समाज में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की गई अपील। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। भारत स्काउट और गाइड द्वारा शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक वारियर्स बनाया गया। दूसरी ओर रेलवे कॉलोनी स्थित ज्ञान निकेतन में भी बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रांगण में एक सभा हुई। इसमें छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। सभी बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और घर-परिवार, गांव-शहर, समाज में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने के लिए अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा ने छात्रों को प्लास्टिक वारियर्स बनाने के साथ ही उनसे अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कोषाध्यक्ष डा. दुर्गानंद चौधरी ने कहा कि संपूर्ण विश्व अभी वैश्विक पर्यावरण क्षरण की त्रासदी को झेल रहा है। स्काउट गाइड की पहल से जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक निश्चित रूप से बंद होगा। इसके लिए जिला का नाम प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर अपना नाम स्थापित करेगी। जिला मुख्य आयुक्त उमाकांत चौधरी एवं जिला सचिव मदन मोहन राय ने भी इस कार्यक्रम का जायजा लिया। मौके पर विनोद कुमार चौहान, ओम प्रकाश समदर्शी, संजीव कुमार झा, पल्लवी कुमारी आदि उपस्थित रहे।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए चलाई जा रही मुहिम

जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से प्रकृति संरक्षित नहीं हो पा रही है। इसके लिए स्काउट गाइड संस्था की ओर से की जा रही प्रयास काफी सराहनीय है। समाज को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करना होगा। ग्लोबल वार्मिंग सिर्फ हमारे देश की समस्या नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण की क्षति हो रही है। आने वाले दिनों में कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करने को लेकर भारत स्काउट और गाइड मुहिम चला रहा है। समाज के हर तबके के लोगों को इस प्रयास में शामिल होना होगा।

chat bot
आपका साथी