सप्तसखी पर होगी बूथ जीतने की जिम्मेदारी : लाजवंती झा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि हर बूथ पर सप्तसखी का गठन होगा। उनके ऊपर बूथ जीतकर चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:25 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:12 AM (IST)
सप्तसखी पर होगी बूथ जीतने की जिम्मेदारी : लाजवंती झा
सप्तसखी पर होगी बूथ जीतने की जिम्मेदारी : लाजवंती झा

मुजफ्फरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि हर बूथ पर सप्तसखी का गठन होगा। उनके ऊपर बूथ जीतकर चुनाव जिताने की जिम्मेदारी होगी। सप्तसखी में दो जीविका, दो पंचायत या वार्ड प्रतिनिधि, एक आशा, एक आंगनबाड़ी और एक प्रथम बार मतदान करने वाली महिला वोटर शामिल होंगी। समय कम है। इसलिए सभी वार्ड, मंडल और जिला पदाधिकारी फोन और टीवी छोड़कर प्रतिदिन दो घंटे का समय दें और 10 घरों में जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को बताएं। चुनाव के दिन बूथों तक महिलाओं को लाने में अपनी भूमिका सिद्ध करना होगी। वे बुधवार को मिठनपुरा क्लब रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति को संबोधित कर रहीं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि इनके बिना जीत संभव नहीं है। आज महिलाएं बूथ तक सक्रिय हैं। जिसका परिणाम हमें लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। विधानसभा चुनाव में भी इसका परिणाम और बेहतरीन होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक बेबी कुमार ने कहा कि सभी विधानसभा में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। आधी आबादी के अनुरूप महिलाओं की टिकट में भी आधी भागीदारी की बात उठाई। कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गोबर के पाउडर से बने दीप, लक्ष्मी-गणेश के साथ स्वास्तिक बनाकर आत्मनिर्भर बिहार अभियान का शुभारंभ किया। बैठक को डॉ. तारण राय, डॉ. ममता रानी, मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रियंवदा केसरी, परिणिता सिंह, मंत्री रंजना श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। मौके पर सोनल वर्मा, मोनालिसा राय, डॉ. संगीता कुमारी, रंजना झा, अंजना कुशवाहा, इंदिरा सिंह, महामंत्री इपशा पाठक, खुशबू कुमारी, बबीता निशांत, डॉ.अर्चना, डॉ. पुष्पा प्रसाद, रेखा सिंह, भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार, अमरेश कुमार,विपुल, धीरज पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी