शहीदों के सम्मान में संकल्प सभा आयोजित, बोले राधामोहन- पाकिस्तान से लिया जाएगा आंसू का हिसाब

राधामोहन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा जो सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बंदूक और बम उपलब्ध कराते हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:41 PM (IST)
शहीदों के सम्मान में संकल्प सभा आयोजित, बोले राधामोहन- पाकिस्तान से लिया जाएगा आंसू का हिसाब
शहीदों के सम्मान में संकल्प सभा आयोजित, बोले राधामोहन- पाकिस्तान से लिया जाएगा आंसू का हिसाब

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। कृषि व किसान कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा जो सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बंदूक और बम उपलब्ध कराते हैं। हम उन्हें शांति से सोने नहीं देंगे। आज पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ है। हमारा धैर्य हमारी कमजोरी नहीं है। सहिष्णुता हमारी संस्कृति जरूर है, लेकिन हर षडयंत्र का माकूल जवाब देना जानते हैं। सेना को पूरी छूट दे दी गई है। आंसू का हिसाब पाकिस्तान से लेना है।

 केंद्रीय मंत्री रविवार को पुलवामा के शहीदों के सम्मान में चरखा पार्क में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाड़ी पर पत्थर मारने और दुकान बंद करने से संकल्प पूरा नहीं होगा। पाकिस्तान हटाओ ही हमारा संकल्प होगा।

 पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि हम सत्य और अहिंसा के पुजारी हैं। लेकिन, जब आत्मसम्मान और सुरक्षा का सवाल आ जाए तो उचित जवाब देना जानते हैं। शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उनका लहू रंग लाएगा। प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। इस कुर्बानी का ऐसा बदला लिया जाएगा कि इतिहास बन जाएगा।

chat bot
आपका साथी