समस्तीपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: खैरी से मोनी तो जहांगीर से रूची को मुखिया पद पर मिली जीत

Muzaffarpur Panchayat Chunav Result 2021 खानपुर प्रखंड के कानू विशनपुर पंचायत की अनिता देवी 2181 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी गौरी कुमारी को 1808 मत प्राप्त हुआ। शोभन पंचायत से मुखिया पद पर रविन्द्र कुमार 1733 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 12:53 PM (IST)
समस्तीपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: खैरी से मोनी तो जहांगीर से रूची को मुखिया पद पर मिली जीत
रेवड़ा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललिता देवी 1323 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। खानपुर प्रखंड के खैरी पंचायत की मोनी कुमारी 2595 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी सुदामा देवी को 2504 मत प्राप्त हुआ। जहांगीर पंचायत से मुखिया पद पर रूची कुमारी 2613 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी मंजू देवी को 1803 मत प्राप्त किया। खानपुर प्रखंड के कानू विशनपुर पंचायत की अनिता देवी 2181 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी गौरी कुमारी को 1808 मत प्राप्त हुआ। शोभन पंचायत से मुखिया पद पर रविन्द्र कुमार 1733 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी शिवशंकर चौधरी 1392 मत प्राप्त किया। रेवड़ा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललिता देवी 1323 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निकटतम प्रत्याशी शोभा देवी को 918 मत प्राप्त हुआ।

समस्तीपुर के मोरदीवा स्थित महिला आइटीआई कॉलेज मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था है। दंडाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस को तैनात किए गए हैं। छठे चरण में 3 नवम्बर को खानपुर और शिवाजीनगर के 36 पंचायतों में मतदान कराया गया था। विभिन्न पंचायत से सभी पदों पर 1086 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सुरक्षित रख दिया था। इसमें जिला परिषद के 4, समिति के 48, मुखिया व सरपंच के 36, वार्ड सदस्य और पंच सदस्य के लिए 926 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी एएन सिंह ने बताया कि मतगणना केन्द्र पर प्रत्येक पंचायत के लिए 14 अलग अलग टेबुल लगाए गए हैं। मतगणना केन्द्र के अंदर सिर्फ अभ्यर्थी और अभिकर्ताओं को जाने की अनुमति दी गई है।

सातवें चरण मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सरायरंजन व मोरवा प्रखंड में 15 नवम्बर को मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों का गठन किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान दलों के कर्मियों को 13 नवम्बर को संबंधित प्रखंड मुख्यालय में योगदान का निर्देश दिया गया है। सरायरंजन व मोरवा प्रखंड में कुल 247 गश्ती दल-सह-ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रह दल से सम्बद्ध किया गया है। साथ ही संबंधित प्रखंड मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी पेट्रोलिंग पार्टी को उपरोक्त निर्धारित स्थान से सामग्रियाँ उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी से पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटिका एवं अन्य पैकेट प्राप्त कर महिला आईटीआई कॉलेज बज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ उन्हें पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटिका तथा अन्य पैकेट्स को जमा करना है। मतदान की प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने हेतु पंचायत स्तर पर सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि मतदान के एक दिन पूर्व अपने संबद्ध मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें और इसकी सूचना नियंत्रण को दें। 

chat bot
आपका साथी