समस्तीपुर : ओलिंपिक की रजत पदक विजेता चानू के सम्मान में बनाई पेंटिंग

समस्तीपुर के कलर ब्लाइंड कुंदन ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। मिथिला पेंटिंग से ओलिंपिक की स्वर्णिम दास्तां लिखने का भरा जोश। भारत मां की तस्वीर वाली पेंटिंग में खिलाडियों का अभिवादन करते हुए पुष्प वर्षा की गई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:14 PM (IST)
समस्तीपुर : ओलिंपिक की रजत पदक विजेता चानू के सम्मान में बनाई पेंटिंग
जनवरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग ने सम्मानित किया।

समस्तीपुर, जासं। कलर ब्लाइंड कुंदन कुमार राय ने टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के सम्मान में मिथिला पेंटिंग बनाई है। इसके अलावा कई पेंटिंग जारी की है। इसमें देश के होनहारों से स्वर्णिम दास्तां लिखने की अपील की गई है। भारत मां की तस्वीर वाली पेंटिंग में खिलाडियों का अभिवादन करते हुए पुष्प वर्षा की गई है। 

बचपन से ही कला का शौक

समस्तीपुर शहर के मगरदही निवासी कुंदन को पेंटिंग का बचपन से ही शौक था। पढ़ाई-लिखाई के साथ पेंटिंग भी बनाते थे। नौकरी के दौरान भी कला प्रेम जारी रहा। कलर ब्लाइंडनेश के बाद पेंटिंग का साथ छूट गया था। लंबे समय बाद 2009 में नागपुर से एमबीए की पढ़ाई करने के दौरान शिक्षक के कहने पर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें फस्ट रनर अप रहे। इस बीच एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाने से पहचान बनती गई। वे पद्मभूषण शारदा सिन्हा के गीतों को भी कलाकृतियों में ढाल एक मूर्ति भेंट कर चुके हैं। जनवरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग ने सम्मानित किया। कुंदन की मिथिला पेंटिंग जारी की। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में प्रयोग किया गया। कई सम्मान मिल चुके हैं।

दिव्यांग को सौंपी मदद, ट्राइसाइकिल

मनियारी (मुजफ्फरपुर), संस : क्षत्रिय संघर्ष मोर्चा की महिला संघ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने रामपुर बलड़ा निवासी दिव्यांग सुभाष तिवारी को जरूरत का सामान सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने प्रखंड कार्यालय कुढऩी से संपर्क कर पेंशन योजना जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं दिलाने में मदद की थी। सुभाष तिवारी अपने परिवार में कमाने वाले एक सदस्य हैं जिनके पीछे तीन बेटी, वृद्ध मां एवं पत्नी है। उन्होंने सुभाष तिवारी को महिला संघ की तरफ से ट्राइसाइिकल भी दी ताकि वे इसकी मदद से स्वजनों के भरण-पोषण एवं रोजगार कर सकें। मौके पर उपाध्यक्ष नूतन जायसवाल, महामंत्री रीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुपमा गुप्ता,अंजना चौधरी, सविता गुप्ता, ममता सिंह, अंजू जैसवाल आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी