Samastipur News: भागदौड़ की जिंदगी में रेल कर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी

सीडब्लूएम ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग और शारीरिक व्यायाम बहुत ही जरूरी है। रेल कर्मियों को फिट रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का यांत्रिक कारखाना में लगातार आयोजन किया जा रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:49 AM (IST)
Samastipur News: भागदौड़ की जिंदगी में रेल कर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी
फिट इंडिया फ्रीडम रन में यांत्रिक कारखाना के रेल कर्मियों ने लगाई दौड़। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में रविवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन - 2 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यांत्रिक कारखाना के अधिकारी, सेक्शन इंजीनियर, कर्मी और उनके परिवार वाले सम्मिलित हुए। यांत्रिक कारखाना प्रांगण से अभियान का शुभारंभ हुआ। सीडब्लूएम वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद तेज कदम ताल करते हुए दौड़ में भी लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें वाक, रन तथा योगाभ्यास कर फिट रहने के मंत्रों का प्रचार किया गया। सीडब्लूएम ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग और शारीरिक व्यायाम बहुत ही जरूरी है। रेल कर्मियों को फिट रखने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का यांत्रिक कारखाना में लगातार आयोजन किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड एवं खेलकूद विभाग के निर्देश पर दो अक्टूबर तक यांत्रिक कारखाना के विभिन्न विभागों के द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए योग समेत अन्य क्रियाकलाप करना चाहिए। जीवन में काम व पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को भी संतुलित बनाए रखना भी महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से देश के लोगों को चुस्त, दुरुस्त और तंदुरूस्त रखने की पहल की गई। इसके अलावे कारखाना में रेलकर्मियों ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य भी किया। मौके पर एडब्लूएम अमिताभ राय, अरुण कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे।

युवाओं के लिए व्यायाम व खेलकूद आवश्यक

रोसड़ा के खैरा में फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र रोसड़ा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार एवं सुमन कुमार ने किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व स्वयं सेवक ओम कुमार ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं युवाओं को विस्तृत जानकारी दी। कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में खेल मंत्रालय द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शारीरिक रूप से फीट रहने के लिए युवाओं को व्यायाम, खेलकूद आदि को दैनिक गतिविधि में शामिल करने का संदेश दिया जा रहा है। मौके पर पंकज कुमार, बृजेश कुमार और राहुल कुमार आदि ने भी अपने विचारों को रखा। बाद में 100 एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें शबा परवीन, मोहम्मद सोहेब, चंदा कुमारी, राखी कुमारी, प्रभात, ऐश्वर्या, शिवम, काजल, प्रियंका, मुस्कान, छोटू, खुशबू, विपिन, पूजा एवं प्रीति समेत दर्जनों ने हिस्सा लिया। 

chat bot
आपका साथी