समस्तीपुर में आशा चयन में अनियमितता, चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से स्पष्टीकरण

Samastipur News सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर दी कार्रवाई की दी चेतावनी। विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली पंचायत में आशा चयन में नियम की अनदेखी का मामलाा। चयन में हुई अनियमितता के मामलेे को लेकर मांगा स्पष्टीकरण।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:12 PM (IST)
समस्तीपुर में आशा चयन में अनियमितता, चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से स्पष्टीकरण
समस्तीपुर जिले आशा चयन में नियम की अनदेखी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली पंचायत में आशा चयन में नियम की अनदेखी मामले में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से स्पष्टीकरण किया है। सीएस ने स्पष्ट किया है कि प्रभारी का बयान विरोधाभाषी है तथा आशा चयन नियमों की अनदेखी करते हुए की गई। पत्र निर्गत की तिथि से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। विदित हो कि आशा चयन को लेकर प्रभारी ने लिखित में सिविल सर्जन को सूचना दी कि सुरौली पंचायत के मुखिया द्वारा चयन पंजी कार्यालय में जमा नहीं किया गया था। मूल पंजी एवं वार्ड संख्या छह में चयनित आशा से संबंधित चयन पंजी एवं सीडी सुनवाई के दिन जमा की गई थी।

चयन के दौरान वीडियोग्राफी में दिखे प्रभारी 

सीएस ने पूरे मामले की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि आशा चयन की वीडियोग्राफी को देखने पर यह लगा कि चयन प्रक्रिया के दौरान 10-15 लोग ही उपस्थित है। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक द्वारा चयन पंजी में लिखी गई बातों को पढ़ कर सुनाया जा रहा है। चयन पंजी में 108 लोगों ने हस्ताक्षर किया है। वीडियो में प्रभारी की भी उपस्थिति दिखाई पर रही है। ऐसे में चयन प्रक्रिया में उपस्थित रहने के बाद भी प्रभारी ने चयन को गलत बताया।

बिना प्रचार-प्रसार के ही पूरी हो गई आशा चयन की प्रक्रिया 

आशा चयन प्रक्रिया को लेकर आम सभा नहीं की गई थी। एएनएम जयश्री कुमारी ने सिविल सर्जन को बताया कि उस चयन में वह उपस्थित नहीं थी। इसकी सूचना भी उसको नहीं दी गई थी। जबकि, चयन में एएनएम की उपस्थिति अनिवार्य है।

खाद की किल्लत के खिलाफ किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र मे हो रहे डीएपी, पोटास, एनपीके, यूरिया समेत अन्य खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने थाना चौक पर चक्का जाम कर प्रशासन एवं सरकार की किसान विरोधी रवैया का विरोध किया। अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने रोहुआ गांव के पास जुलूस निकाला। इसके बाद थाना चौक को जाम कर दिया। इसमें किसान नेता चन्देश्वर यादव, सुनील राय, रामचन्द्र पासवान, जीवछ पासवान, अनिल राय, देवेन्द्र ठाकुर, उमेश सहनी, प्यारे सदा, संजीत पासवान, ङ्क्षसघेश्वर सदा, रामसेवक साह, रामप्रीत पासवान, वासुदेव मल्लिक, शांति देवी, अरुल्या देवी, फूलो देवी, शीला देवी, श्यामसुंदर देवी आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी