Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : LJP के रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 07:38 PM (IST)
Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : LJP के रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत
Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : LJP के रामचंद्र पासवान ने दर्ज की जीत

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को पराजित किया। एनडीए उम्मीदवार ने पांच लाख 60 हजार 037 मत हासिल किए। वहीं डॉ अशोक कुमार को तीन लाख 09 हजार 349 वोट मिले। इस तरह उन्होंने दो लाख 50 हजार 688 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान को कुल पांच लाख 60 हजार 037 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार को तीन लाख 09 हजार 349 वोट हासिल हुआ। वहीं समस्तीकपुर में भारी मात्रा मे वोटरों ने नोटा दबाया। इनकी संख्या. 25 हजार 288 रही।

  इसके पहले 2014 के नतीजे पर नजर डाले तो रामचंद्र पासवान (लोजपा) को दो लाख 70 हजार 404 मत मिले थे। वहीं डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस) को दो लाख 63 हजार 529 वोट प्राप्त किए थे। वहीं माहेश्वर हजारी (जदयू) को दो लाख 124 वोट मिले थे। इस चुनाव के दौरान हार-जीत का अंतर 6 हजार 875 रहा था।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

जीते: रामचंद्र पासवान (लोजपा): 5,60,037 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस) : 3,09,349 वोट

नोटा : 25,288 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: रामचंद्र पासवान (लोजपा) : 2,70,404 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस): 2,63,529 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी