कहा था रानी बनाकर रखूंगा और जब मन भर गया तो... मुजफ्फरपुर महिला थाना पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती

तीन माह तक साथ रखने के बाद मायके ले जाकर छोड़ दिया। सकरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने रेलवे लोको पायलट पति पर शादी करने के बाद प्रताडि़त कर मारपीट करने का लगाया आरोप। पहली पत्नी के मरने की बात कहकर पीड़िता से आरोपित ने की थी शादी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:40 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:40 AM (IST)
कहा था रानी बनाकर रखूंगा और जब मन भर गया तो... मुजफ्फरपुर महिला थाना पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पुलिस ने पीड़ित महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। वैशाली जिला निवासी रेलवे लोको पायलट ने मुजफ्फरपुर के सकरा की युवती को अपना बनाने के लिए न जाने कितने सपने दिखाए। सैकड़ों वादे किए। कहा, रानी बनाकर रखूंगा। ट्रेन अपनी है। पूरे भारत की सैर कराऊंगा। मुंबई-गोवा में छुट्टियां मनाएंगे। जब युवती ने शादी कर ली तो तीन माह तक अपने पास रखा और उसके बाद मायके ले जाकर छोड़ दिया। ऐसा कि लौटकर झांकने तक नहीं गया। अब पीड़िता अपने स्वजन के साथ महिला थाने का चक्कर काट रही है। रविवार को महिला थाने पर पहुंची महिला ने रेलकर्मी पति द्वारा मारपीट व प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। अपनी आपबीती सुनाई। थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। इसके बाद महिला की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद भी यदि बात नहीं बनेगी तो एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पीड़िता ने बताया कि वह सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। एक ग्रामीण के माध्यम से वह वैशाली निवासी रेलवे लोको पायलट के संपर्क में आई। उस समय अारोपित ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसे अपना बनाने के लिए तरह-तरह के सब्जबाग दिखाए। जब वह उसकी बातों में आ गई तो उसने बिना देरी किए शादी कर ली। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक किराए का मकान लिया अौर वहीं दोनों साथ रहने लगे। तीन माह तक साथ रहे। पूरी मस्ती की। इसके बाद जल्द वापस लाने का वादा करके मायके भेज दिया। समय गुजरता रहा, लेकिन उसने एक बार भी संपर्क नहीं किया। बेचैनी बढ़ने लगी तो शनिवार को वह महिला मुजफ्फरपुर स्थित रेलकर्मी के आवास पर पहुंची। यहां आने पर उसने देखा कि आरोपित दूसरी महिला के साथ थी। पीड़िता के अचानक पहुंचने से आरोपित घबरा गया। उसने दूसरी महिला को पत्नी बताते हुए पीडि़ता की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। रविवार को पीड़िता अपने भाई और चाचा के साथ सबसे पहले जीआरपी और उसके बाद आरपीएफ पोस्ट गई। जहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया।  

chat bot
आपका साथी