मधुबनी में साधू वेशधारी ठग ने चार मह‍िलाओं को द‍िया जीवनभर के ल‍ि‍ए दर्द, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

मधुबनी के खुटौना बाजार में ढ़ोंगी साधु के झांसे में पड़ी चार महिलाएं गंवाया 20 लाख के सोने के आभूषण प्राथमिकी दर्ज कर ढ़ोंगी साधु की तलाश में जुटी पुलिस शिव परिचर्चा के दौरान भजन सुनाकर महिलाओं पहले महिलाओं में बनाई अपनी पैठ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:11 PM (IST)
मधुबनी में साधू वेशधारी ठग ने चार मह‍िलाओं को द‍िया जीवनभर के ल‍ि‍ए दर्द, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
मधुबनी ज‍िले में ठगी की एक अजीबों-गरीब घटना हुई है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मधुबनी (खुटौना),जासं। खुटौना बाजार में एक साधू वेशधारी ठग तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिलाओं से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर भाग निकला। महिलाओं को सोना दोगुना होने का झांसा देकर उसने अपने पास सोने के आभूषण जमा करवाए। दूसरे दिन सोना दोगुना होने की बात कही। महिलाएं इस उम्मीद में थी कि दूसरे दिन उनका सोना दोगुना हो जाएगा, लेकिन दूसरे दिन ठग साधु उनके सोने के आभूषण लेकर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक, शिवचर्चा को लेकर महिलाएं बाजार के शिवमंदिरों में इकट्ठी होती थी और भजन गाती थी।

यह भी पढ़ें: BIHAR POLITICS: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में मुकेश सहनी की सीट पर भाजपाइयों की दावेदारी, सुगबुगाहट तेज

करीब दो सप्ताह पूर्व एक भगवा वस्त्रधारी ठग साधू उनकी मंडली में शामिल हो गया और उन्हें भजन सुनाने लगा। उसकी मीठी आवाज और मधुर व्यवहार से महिलाएं प्रभावित हो गई और साधु की मुरीद हो गईं। बीते शुक्रवार को भजन गाने के क्रम में उक्त भगवाधारी बाबा ने उनसे कहां कि उसे सिद्धि प्राप्त है। जिसके बल पर वह रात्रि काल में सोने को दोगुना कर सकता है। उसके झांसे में आकर चार महिलाओं उसे अपने घर से सोने के आभूषण लाकर दिए। अगले दिन अर्थात शनिवार की सुबह महिलाओं ने उसे फोन किया तो उसने कहां कि सभी का सोना डबल हो गया है, आकर ले जाइए। महिलाएं खुशी से झूम उठी। जब बाबा के रहने की जगह जयनगर रोड स्थित एक मकान में पहुंची तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: DM G.Krishnaiah हत्याकांड में सजायाफ्ता आनंदमोहन की रिहाई के लिए इस फार्मूले पर होगा काम

बाबा गायब था और उसका कहीं अता-पता नहीं था। महिलाओं ने घर आकर स्वजनों को सारी कहानी बताई। सारे लोग ठग बाबा को खोजने निकले, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। थक-हारकर महिलाएं शनिवार की शाम खुटौना थाना पहुंची और थानाध्यक्ष को सारी कहानी बताई। ठगी की शिकार सुनीता देवी प्रथम, सुनीता देवी द्वितीय, बेबी देवी तथा बबिता देवी के आवेदन पर इस संबंध में रविवार को अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और छानबीन शुरू हो गई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए उक्त ठग के मोबाइल नंबर के ज़रिये उसके लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। ठगी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी