मुजफ्फरपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए हंगामा, दोपहर तक नहीं पहुंची वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर जगह-जगह हंगामा हुआ। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 32 केंद्रों पर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 05:30 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए हंगामा, दोपहर तक नहीं पहुंची वैक्सीन
मुजफ्फरपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए हंगामा, दोपहर तक नहीं पहुंची वैक्सीन

मुजफ्फरपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर जगह-जगह हंगामा हुआ। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 32 केंद्रों पर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। जबकि 100 से अधिक केंद्रों पर 12 बजे तक टीकाकरण ही शुरू नहीं हुआ। वहीं कई स्थानों पर अधिक लोगों के पहुंच जाने से दो बजे ही टीका खत्म हो गया।

डीएम ने लिया संज्ञान, पहुंचा कार्यपालक सहायक : टीकाकरण में विलंब की सूचना पर डीएम प्रणव कुमार ने करीब 12.30 बजे सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों से बातचीत कर। कार्यपालक सहायकों को 1.30 बजे तक योगदान देकर टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक सहायक जल्दी-जल्दी में अपने-अपने पंचायत में पहुंचकर अभियान मे जुट बए। यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, केयर के प्रतिनिधि के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया।

ग्रामीण इलाके में रही भीड़ : कुढनी के पुरुषोतमपुर, अमनौर, मठ महेश्वरा, मठनी, मोतीपुर के सिरिसिया, साहेबगंज, पारू, कटरा, मुशहरी के करीब 32 से अधिक केंद्रों पर हंगामा हुआ। कुढ़नी के चकमाखन समेत तीन केंद्रों पर 2 बजे ही टीका खत्म हो जाने से बड़ी संख्या में लाभुक वापस लौट गए। वैक्सीन नहीं लेने का मलाल रहा।

डाटा आपरेटर का संकट : महाभियान को लेकर करीब 500 डाटा आपरेटरों को दैनिक मानदेय पर लगाया गया। सुबह सात बजे सभी को केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। लेकिन कई केंद्रों पर 11 बजे तक डाटा आपरेटर व कर्मी नहीं पहुंचे। टीकाकरण को लेकर 100 से अधिक केंद्रों पर 12 बजे तक टीकाकरण शुरु नहीं होने पर मुख्यालय से लगातार जानकारी ली गई। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में आठ लोगों को लगाया गया। सभी जगह से टीकाकरण की जानकारी जुटाई गई।

chat bot
आपका साथी