संघ प्रचारक जालो दा का निधन, शोक की लहर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक जयकृष्ण यादव उर्फ जालो दा का निधन कलमबाग चौक स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय मधुकर निकेतन में मंगलवार को हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:34 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:34 AM (IST)
संघ प्रचारक जालो दा का निधन, शोक की लहर
संघ प्रचारक जालो दा का निधन, शोक की लहर

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक जयकृष्ण यादव उर्फ जालो दा का निधन कलमबाग चौक स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय मधुकर निकेतन में मंगलवार को हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे। स्वयंसेवकों में जालो दा के नाम से चर्चित जयकृष्ण यादव संघ कार्यालय मे साहित्य बिक्री का कार्य 12 वर्षों से देख रहे थे। वे मूल रूप से मधेपुरा के रहने वाले थे। स्वंयसेवकों से उनका विशेष लगाव था। शायद ही कोई स्वयंसेवक हो जालो दा से बात किए बिना संघ कार्यालय में प्रवेश करता हो। उनके प्रयास से संघ की शाखा और पैठ गांवों तक पहुंची। उनके निधन पर क्षेत्र सह प्रचारक रामकुमार, प्रांत प्रचारक रविशंकर, विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना चन्नी, प्रचार प्रमुख संजीव सिंह, सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविद्र प्रसाद सिंह, डॉ. ममता रानी, डॉ अशोक शर्मा, देवांशु किशोर, मनीष कुमार, डॉ. ऋतुराज, डॉ. रागिनी रानी, नचिकेता पांडेय, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, पवन दूबे आदि ने शोक व्यक्त किया है।

नहीं रहे चाणक्य विद्यापति सोसायटी के संरक्षक इंद्रकांत ठाकुर

चाणक्य विद्यापति सोसायटी के संरक्षक 78 वर्षीय इंद्रकांत ठाकुर नहीं रहे। वे जीवन के अंतिम क्षण तक समाज की सेवा करते रहे। वे अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इधर, सोसायटी अध्यक्ष बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक, संरक्षण शंभूनाथ चौबे, नवीन झा, शंभु मिश्रा, अजयानंद झा, पप्पू झा, स्नेह कुमार झा पिकु, भूषण झा, विजय झा, मनमन द्विवेदी, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, मनोज ठाकुर, प्रो.वीणा मिश्रा, प्रो.शशिकांत पाठक, रंजना झा आदि ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी