मुजफ्फरपुर में कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों के लिए 14.68 करोड़ रुपये स्वीकृत

आपदा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के 14 जिलों से कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान दिए जाने की अधियाचना प्राप्त हुई। इसके आधार पर इन जिलों के लिए 95.84 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:48 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों के लिए 14.68 करोड़ रुपये स्वीकृत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 605 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले में कोविड-19 से मृत लोगों के आश्रितों के अनुग्रह अनुदान के लिए राज्य सरकार ने 14 करोड़ 68 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार-चार लाख रुपये दिए जाने हैं। इस हिसाब से 367 मृत लोगों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 605 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। ऐसे में अभी 238 और लोगों के लिए अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की जानी शेष है। आपदा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के 14 जिलों से कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान दिए जाने की अधियाचना प्राप्त हुई। इसके आधार पर इन जिलों के लिए 95.84 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। सबसे अधिक राशि पूर्वी चंपारण जिले के लिए स्वीकृत हुई है। यह राशि 15.12 करोड़ है। 

किस जिले को कितनी राशि

जिला राशि (करोड़ में)

अररिया 06.20

औरंगाबाद 03.88

पूर्वी चंपारण 15.12

जहानाबाद 07.16

किशनगंज 04.28

मधेपुरा 02.84

मधुबनी 11.08

मुंगेर 06.68

मुजफ्फरपुर 14.68

सारण 06.76

सीतामढ़ी 05.04

सिवान 04.32

वैशाली 04.04

पश्चिम चंपारण 03.76

कुल 95.74

टीआइ आरके शर्मा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत

जासं, मुजफ्फरपुर : जंक्शन के टीआइ मूवमेंट आरके शर्मा को सोनपुर रेलमंडल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया। शनिवार को सोनपुर रेल मंडल में 66 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया, जिसमें उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल स्तरीय रेल पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीआइ मूवमेंट आरके शर्मा मुजफ्फरपुर स्टेशन के टीआइ से पहले नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक थे। उनके नेतृत्व में कार्यों की गति मिली थी। वहां के उत्कृष्ट कार्य को लेकर इनको प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।  

दृष्टि प्रियदर्शिनी बायोलाजी में लाई प्रथम

जासं, मुजफ्फरपुर : प्राइमस पब्लिक स्कूल, खबड़ा के बच्चों ने 12वीं के रिजल्ट में परचम लहराया। दृष्टि प्रियदर्शिनी ने बायोलॉजी में 92.2 प्रतिशत ला कर प्रथम स्थान से उत्तीर्ण की है। उमर इफ्तिखार को 91.4 फीसद तथा प्रज्ञा को 91.8 फीसद अंक आया । गणित में अभिजीत को 92.2 फीसद तथा कनक को 91.2 फीसद अंक आया। कामर्स में सत्यम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं आक्सफोर्ड स्कूल के संस्कार व भानु प्रताप ङ्क्षसह साइंस गणित में 93.2 तथा तान्या ङ्क्षसह बायोलॉजी में 91.8 फीसद अंक हासिल की। अन्य विद्यार्थी भी अच्छे अंक हासिल किए।

chat bot
आपका साथी