Sitamarhi Crime: बाजपट्टी के भासेपुर गांव में डीलर के घर डकैती, आठ लाख की संपत्ति लूटी

Sitamarhi news जेवरात पौने दो लाख रुपये कैश दो मोबाइल सहित कीमती सामान लूटे खोजी कुत्ते की मदद से दो युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। सीतामढ़ी में ज‍िले में आए द‍िन हो रही चोरी व डकैती की घटनाएं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:20 PM (IST)
Sitamarhi Crime: बाजपट्टी के भासेपुर गांव में डीलर के घर डकैती, आठ लाख की संपत्ति लूटी
थाना क्षेत्र के भासेपुर गांव में डीलर के घर पर डकैती की घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

सीतामढ़ी (बाजपट्टी), जासं। सोनबरसा के अगले दिन बाजपट्टी के भासेपुर गांव में एक डीलर के घर डकैती हुई। डकैतों ने घर में घुसकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार जितेंद्र कुमार सिंह के यहां से करीब आठ लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। पुलिस को कोई सूचना न पहुंच जाए इसलिए दो मोबाइल फोन भी लूट ले गए। शनिवार देररात तब पौने तीन बज रहा होगा। एएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जैसा की सूचना मिल रही है कि आधा दर्जन से अधिक संख्या में डकैत थे। स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। इससे स्पष्ट है कि घटना को अंजाम देने वाले डकैत आसपास के ही हैं।

पुलिस सर्विसलांस के माध्यम से उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है। खोजी कुत्ते की मदद से दो युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की गई। परिवार वालों के मुताबिक, जेवरात, एक लाख 75 हजार रुपये कैश सहित अन्य कीमती सामान लूट लिए। डीलर ने बताया कि देररात को तीन-तीन लोग उनके कमरे में घुस आए। जिनमें दो लोगों के हाथ में पिस्टल थी। एक के हाथ में रॉड था। सभी अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। एक ने मोबाइल की रोशनी से अलमीरा की चाबी मांगी। बुजुर्ग डीलर दंपति डर गए और झट से चाबी दे डाली।

डकैतों ने अलमीरा को खोलकर जेवरात व दुकान के गल्ले से कैश लूट लिए। कमरे के बगल में उनका पुत्र सोया हुआ था। उन्हें भी जगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, गृहस्वामी ने कहा कि वह इंजीनियर है उसकी शादी भी अभी नहीं हुई है। उसकी जो सैलरी आती है वह अकाउंट में जमा होती है। जिसके चलते उस कमरे में कोई छानबीन डकैतों ने नहीं की। डीलर का कहना है कि डकैतों ने इस बात के लिए धमकाया भी तुम हमको पैसा नहीं देता है, इसके लिए हम लोग चाह लें तो राशन वितरण करने के दौरान ही तुम्हें गोली मार सकते हैं। दो-तीन दिन पूर्व ही डीलर ने राशन का वितरण किया था। जिसके कारण घर में राशन वितरण वाला पैसा जमा था।

chat bot
आपका साथी