मॉल निर्माण के क्रम में सड़क, नाली धसी, लोगों में आक्रोश

साहु रोड में हो रहे एक मॉल निर्माण के कारण महतो गली की सड़क नाली शनिवार को अचानक धंस गई। यहां काफी दूर तक जमीन के अंदर से मिट्टी खिसक गई। इसके कारण कई मकानों व दुकानों में दरार आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 02:35 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:09 AM (IST)
मॉल निर्माण के क्रम में सड़क, नाली धसी, लोगों में आक्रोश
मॉल निर्माण के क्रम में सड़क, नाली धसी, लोगों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर। साहु रोड में हो रहे एक मॉल निर्माण के कारण महतो गली की सड़क, नाली शनिवार को अचानक धंस गई। यहां काफी दूर तक जमीन के अंदर से मिट्टी खिसक गई। इसके कारण कई मकानों व दुकानों में दरार आ गई।

मोहल्ले के लोग बगल में हो रहे मॉल निर्माण के कारण सड़क,नाली धंसने का अरोप लगाकर हंगामा पर उतारू हो गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिल्डिंग बायलॉज और नक्शा का अनुपालन किए बिना निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के लिए सड़क,नाली की कुछ दूरी से हटाकर निमार्ण कार्य के लिए गढ्डा खोदा जाना चाहिए। इतनी गहराई तक गड्डा खोदने के लिए जगह छोड़नी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया। पूर्व में तत्कालीन नगर आयुक्त संजय दुबे और डीएम से इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से हाल में नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क और नाली धंस गई। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बाद में स्थाई वार्ड पार्षद संजीव चौहान और स्थानाई थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त मनेश कुमार मीना ने सिटी मैनेजर ओम प्रकाश को जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह देखा जाएगा कि नक्शा और बिल्डिंग बायलॉज के अनुरूप निर्माण हो रहा है या नहीं। इधर मॉल निर्माण करा रहे अश्वनि कुमार गुप्ता ने कहा कि चारों ओर बाउंड्रीवाल के साथ प्रोटेक्शन पायलिंग भी बनाया गया है। नाली का पानी अंदर आ रहा था। पानी रोकने के लिए नाली की मरम्मत कराई जा रही थी। नाली खोखली होने के कारण मिट्टी धंस गई है। नक्शा और बिल्डिंग बायलॉज के हिसाब से कार्य हो रहा है।

chat bot
आपका साथी