हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर दो घटे सड़क जाम

औराई थाना क्षेत्र के संभूता गाव में दो पट्टीदारों के बीच हुई चाकूबाजी में संजीव सहनी की मौत के बाद जख्मी उसके पिता विजय सहनी व भाई राजीव सहनी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:32 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:32 AM (IST)
हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर दो घटे सड़क जाम
हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर दो घटे सड़क जाम

मुजफ्फरपुर : औराई थाना क्षेत्र के संभूता गाव में दो पट्टीदारों के बीच हुई चाकूबाजी में संजीव सहनी की मौत के बाद जख्मी उसके पिता विजय सहनी व भाई राजीव सहनी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच भलूरा रेखा बाजार पर शुक्रवार को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने दो घटे तक सड़क जाम किया। थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर जाम समाप्त हुआ। मृतक की बहन रंजना देवी के बयान पर औराई थाने में 24 लोगों पर जमीन विवाद में हत्या व जख्मी करने संबंधित मामला दर्ज कराया गया है। आरोपितों में मुख्य रूप से कारी सहनी, सकलदेव सहनी, कमल देव सहनी, भूलूंगी सहनी, गायत्री देवी, रीता देवी ,नगीना देवी, विभा देवी, प्रभु सहनी , कृष्णा देवी, दुलारी देवी, धनवंती देवी, चिंता देवी ,मुकेश सहनी, ममता देवी ,मुन्नी देवी ,बृजलाल सहनी, विमल देवी, उíमला देवी, बीना देवी आदि शामिल हैं। आवेदन में वíणत किया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर पहले आरोपितों ने घर पर आकर गाली गलौज की। जब मेरे पिता विजय सहनी ने इसका विरोध किया तो ताबड़तोड़ चाकू से वार कर बृजलाल सहनी, कारी सहनी, मुनि सहनी व संतोष सहनी ने मेरे भाई संजीव सहनी को दरवाजे पर ही चाकू से हत्या कर दी। वहीं, पिता विजय सहनी वह राजीव सहनी को बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी घर से फरार हो गए। इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिसमें उíमला देवी व प्रभु सहनी शामिल हैं। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों के यहा से लेकर कई थानों की सहयोग से छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी