जलजमाव के विरोध में फूटा आक्रोश, सड़क जाम

वार्ड-15 के लकड़ीढ़ाई इलाके में जलजमाव की पीड़ा झेल रहे लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 01:35 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 01:35 AM (IST)
जलजमाव के विरोध में फूटा आक्रोश, सड़क जाम
जलजमाव के विरोध में फूटा आक्रोश, सड़क जाम

मुजफ्फरपुर : वार्ड-15 के लकड़ीढ़ाई इलाके में जलजमाव की पीड़ा झेल रहे लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने आरोप लगाया कि जलजमाव की वजह से यहां कई बच्चे बीमार हो चुके हैं। छह से सात घरों में पानी लगा है। यहां लोग परेशानी में अपनी जिंदगी काटने को मजबूर है। 20 से 25 घरों के सामने जलजमाव है। लोगों का अपने घरों से निकला दुश्वार है। सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर ओपी की पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खत्म करवाया।

स्थानीय निवासी अविनाश ठाकुर ने कहा कि पार्षद को समस्या से अवगत कराया गया है। पांच महीने पूर्व पार्षद से मिल कर नाला निर्माण की मांग की गई थी, मगर अब तक निर्माण नहीं हो सका। रणज्योति, अमरनाथ ठाकुर, राजीव ठाकुर, सोनू कुमार, शत्रुधन चौधरी, अर्जुन चौधरी व राजीव कुमार आदि ने कहा कि जलजमाव से लोगो को काफी पीड़ा हो रही है।

सड़क पर जलजमाव देख भड़के ग्रामीण

मनियारी की हरपुर बलड़ा पंचायत के रघुनाथपुर वसंत गांव में सरपंच पुनिया देवी, पैक्स सुरेंद्र राय के घर के समीप सड़क पर भारी जलजमाव देख ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने वहां आक्रोश प्रदर्शन किया। फूला देवी, मालती देवी, शिवनाथ पासवान, रंजीत पासवान आदि ने संवेदक की लापरवाही बताते हुए कहा कि उक्त जगह पंचायत के दो जनप्रतिनिधियों का घर है। पंचायत वासियो को हमेशा जनप्रतिनिधियों के घर काम को लेकर जलजमाव में आना होता है। ठीक नहीं होने पर सीएम व डीएम से शिकायत करने की बात कही है। पैक्स सुरेंद्र राय ने बताया शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी शिकायत ठीकेदार से कई बार की है, लेकिन समस्या जस की तस है।

chat bot
आपका साथी