सकरा में सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

सकरा थाना क्षेत्र के बैक ऑफ इंडिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया है। घटना शनिवार देर रात की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 02:30 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 02:30 AM (IST)
सकरा में सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
सकरा में सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के बैक ऑफ इंडिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल हो गया है। घटना शनिवार देर रात की है।

सकरा फरीदपुर निवासी मो.एजाज (35) भतीजा को लेकर सकरा रेफरल अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मवेशी को बचाने में टेंपो अनियंत्रित हो गया। इसमें चालक मो.एजाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भतीजा गंभीर रूप से घायल है। उसका सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सकरा फरीदपुर आया। करीब साढ़े पांच बजे उनके जनाजे की नमाज अदा की गई है। शव पहुंचते ही गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। उनकी तीन संतान हैं। उनके निधन पर प्रमुख मुमताज बेगम, सामाजिक कार्यकर्ता नूर आलम, पंसस हैदर अली, मो.जसीम अहमद, मो.सितारे, मो.चांद, आले इरफान, मो.शाहीद, मो.नौशाद, मो.अय्याज समेत मुखिया सतीस पासवान, सरपंच जवाहर पासवान ने शोक व्यक्त किया है।

मुशहरी में ऑटो-कार में टक्कर : मुजफ्फरपुर-पूसा पथ स्थित मुशहरी थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर रविवार शाम करीब 6.50 बजे ऑटो और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार व ऑटो पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में सवार दो युवक को खिड़की का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया। उनकों हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों युवक पुलिस के आने से पहले ही निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार युवक नशे में थे। थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने कार के पलटने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी