रालोजपा का करारा हमला, तेजस्वी यादव के लिए चुनाव पिकनिक के समान

युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव है और वहां पर एनडीए के प्रत्याशी को बढ़त मिल रही है। नामांकन के बाद ही लगातार उपचुनाव के लिए जन सम्पर्क कर रहे हैं। फिलहाल कुशेश्वरस्थान में अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:47 AM (IST)
रालोजपा का करारा हमला, तेजस्वी यादव के लिए चुनाव पिकनिक के समान
बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर रालोजपा ने करारा हमला किया है। आरोप लगाया है कि तेजस्वी केवल चुनाव के समय दिखते हैं और बाद में गायब हो जाते हैं। उनके लिए चुनाव पिकनिक के जैसा ही है। कहा कि उनको अपने परिवार की चिंता है उन्हें पार्टी या गठबंधन व जनता की कोई चिंता नहीं है। उपचुनाव में जनता उनके रवैया को देख रही है। पहले अपने पुराने सहयोगी को किनारा किया, फिर अपने भाई को हटा दिया। अब जनता के बीच वोट मांगने गए हैं। जनता यह सब देख रही है। पारस गुट युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में यह बात कही। युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव है और वहां पर एनडीए के प्रत्याशी को बढ़त मिल रही है। नामांकन के बाद ही लगातार उपचुनाव के लिए जन सम्पर्क कर रहे हैं। फिलहाल कुशेश्वरस्थान में अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। मुजफ्फरपुर से भी लोजपा के कार्यकर्ता चुनाव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे है। हर पंचायत पर लोजपा के साथी लगे हुए हैं। मुजफ्फरपुर से युवा लोजपा के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ लगे हैं। कुशेश्वरस्थान में विधानसभा चुनाव में एनडीए जीता थी। इस बार भी वहां की जनता साथ है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जनसंपर्क में लगे हुए हैं। बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन दोनो सीटों पर रहेगी। 

एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष है ओर बिहार की जनता उनपर विश्वास करती है। उनके कार्यकाल में बिहार का काफ़ी विकास हुआ है।इसलिए दोनो सीटों पर कोई लड़ाई ही नहीं है। उन्होंने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रित मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर राष्ट्रीय लोजपा, युवा लोजपा, दलित सेना, महिला मोर्चा एवं छात्र प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी दोनो विधानसभा में डोर टू ड़ोर जाकर एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का अपील कर रहे है। इनके साथ गजेंद्र यादव, अंकित दुबे, डब्लू कुमार, अभिषेक आदि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में बेरौल प्रखंड के पोखरन पंचायत में उतरी, पोखराम दक्षिणी, बलहा, कोनिघाट, लधहो, चंवार टोला आदि विभिन्न गाँवों का जनसम्पर्क में एनडीए प्रत्याशी अमन भूषण हज़ारी को व्यापक समर्थन है। इस तरह की स्थिति पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष यादव ने दावा किया कि बिहार में जिस तरह से हर क्षेत्र का विकास हो रहा है हर समाज को साथ लेकर सरकार चल रही है इसका पूरा असर है। राजद के सरकार में कोई व्यवस्था नहीं थी। ना सड़क न बिजली न पानी। अब घर-घर नल का जल हर प्रखंड से राजधानी की सड़क जुड़ गई है इसकी सराहना जनता के बीच हो रही है।

राजद के युवराज के लिए चुनाव पिकनिक जैसा

युवा लोजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा कि उपचुनाव के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव टूर पर निकल जाएंगे। चुनावों उनके लिए टूर के समान है। एक पिकनिक होता है। जबकि एनडीए के नेता व कार्यकर्ता का मिशन है बिहार का विकास। चुनाव के पहले और चुनाव में भी जनता के साथ हर सुख दुख में साथ रहना। बाढ, करोना हो या कोई अपदा हो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता कार्यकर्ता हर जगह रहते हैं। लेकिन इस अवसर पर राजद के युवराज तेजस्वी यादव शायद ही कहीं दिखाई देते हो। यह सवाल जनता उनसे पूछ रही है। जिसका जवाब उनके पास नहीं है। 

chat bot
आपका साथी