LJP Reshuffling: ऋषि छात्र लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुरारी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत

LJP Reshuffling छात्र नेताओं ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज व छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:35 AM (IST)
LJP Reshuffling: ऋषि छात्र लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुरारी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत
मनोनयन पर लोजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऋषि सिंह को राष्ट्रीय महासचिव और तिक्षवांशु शेखर उर्फ मुरारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसको लेकर जिले में छात्रों के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है। छात्र नेताओं ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज व छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से स्व. रामविलास पासवान के विचारों से प्रभावित हूं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाऊंगा। मनोनयन पर लोजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक सह लोजपा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी ,पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रीना सहनी, रीता पासवान, राजा पासवान, राजीव कुमार, मनोज कुमार, बंटी जायसवाल, मायाशंकर प्रसाद, डॉ. विनोद सिंह, ललन सिंह, रवि झा, अरविंद पासवान, रामप्रीत शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। कल्याणपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिलीप सहनी के नेतृत्व में जगह- जगह सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में महामंत्री शिवशंकर ठाकुर, राजन सिंह, उपाध्यक्ष लालबाबू सहनी, मंडल प्रभारी अभिजीत कुमार, युवा मोर्चा गौरी शंकर पोद्दार, पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्रमणि सिंह, सुधीर शर्मा, कृष्ण देव ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अभाविप का आंदोलन जारी, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पैट में गड़बड़ी समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ता सुबह 10 बजे विवि परिसर पहुंचे और दोपहर तक निरंतर कुलपति व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। राहुल मिश्रा ने कहा कि कुलपति व अन्य अधिकारियों के कार्यालय का सौंदर्यीकरण हो रहा है जबकि छात्रावास में मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो रही है। छत कब गिर जाए और बड़ा हादसा हो जाए इसपर किसी का ध्यान ही नहीं है। उन्होंने पैट में गड़बड़ी समेत अन्य मुद्दों पर विवि के अधिकारियों पर आरोप लगाया। अभिषेक सिंह ने कहा कि विवि के अपने प्रेस को बंद कर अधिकारी निजी एजेंसी को प्रमाणपत्र बनाने का टेंडर दिया गया। इसमें भी बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदर्शन के दौरान विवि संयोजक केशरीनंदन शर्मा, दीपंकर गिरी, पुष्कर सिंह, गौरव, मयंक, विकास, शशि समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी