क्षेत्रीय गोदाम को मिली 28 हजार डोज, चार जिलों में वितरण

कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए राज्य मुख्यालय से क्षेत्रीय गोदाम को 28 हजार डोज प्राप्त हुई। इसमें मुजफ्फरपुर के लिए पांच हजार डोज शिवहर के लिए चार हजार डोज सीतामढ़ी के 10 हजार डोज और वैशाली के लिए नौ हजार डोज आवंटित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:30 AM (IST)
क्षेत्रीय गोदाम को मिली 28 हजार डोज, चार जिलों में वितरण
क्षेत्रीय गोदाम को मिली 28 हजार डोज, चार जिलों में वितरण

मुजफ्फरपुर। कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए राज्य मुख्यालय से क्षेत्रीय गोदाम को 28 हजार डोज प्राप्त हुई। इसमें मुजफ्फरपुर के लिए पांच हजार डोज, शिवहर के लिए चार हजार डोज, सीतामढ़ी के 10 हजार डोज और वैशाली के लिए नौ हजार डोज आवंटित है।

किस पीएचसी को मिला कितना वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को मुजफ्फरपुर को राज्य वैक्सीन सेंटर से पांच हजार वैक्सीन का डोज उपलब्ध कराया गया। जिसे प्रखंडों और शहरी टीकाकरण केंद्र को आवश्यकता के अनुसार आवंटित किया गया है। जिसमें बोचहां में 250 डोज, गायघाट में 250 डोज, कांटी में 300 डोज, कटरा में 250 डोज, कुढ़नी में 300 डोज, मड़वन में 250 डोज, मीनापुर में 200 डोज, मोतीपुर में 500 डोज, मुरौल में 150 डोज, मुशहरी में 450 डोज, पारू में 400 डोज, सदर अस्पताल में 500 डोज, साहेबगंज में 400 डोज, सकरा में 400 डोज, सरैया में 400 डोज आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि हर जगह पर टीकाकरण अभियान जारी है उसको आगे भी जारी रखा जाएगा।

मुजफ्फरपुर में 45 केंद्रों पर 4398 लोगों को दिया गया कोरोना का टीका : जिले में रविवार को 45 टीकाकरण केंद्रों पर 4398 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नौ हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था। 18 से 45 साल के 3604 लोगों ने पहला डोज लिया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एके पांडेय ने बताया कि समय पर सारे केंद्रों पर वैक्सीन को पहुंचा दिया गया था। सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी