रक्सौल का युवक वीडियो काल करते समय फंदे से लटका

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात्रि दस बजे पूजा पंडाल से मेला देखकर लौटा था। उसके बाद से उसका घर बंद है। पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो कॉल पर बातचीत करते फंदा लगा लिया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:16 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:16 AM (IST)
रक्सौल का युवक वीडियो काल करते समय फंदे से लटका
रक्सौल शहर के कौड़िहार चौक की घटना, किराए के मकान में रहता था युवक। फोटो- जागरण

रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जासं। शहर के कौड़िहार चौक पर स्थित घर से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस संबंध में सूचना दी थी। जिसमें बताया कि घर से बदबू आ रही है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। गश्ती दल पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने घर का दरवाजा तोड़कर पलनवा थाना क्षेत्र के जगधर गांव निवासी लोटन गिरि के पुत्र अगस्त गिरी (21) का शव पंखा से लटके हुए स्थिति में पाया। युवक के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक भाड़े के मकान में रहता था। 

भारतीय स्टेट बैंक में दैनिक मजदूरी पर कार्य करता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात्रि दस बजे पूजा पंडाल से मेला देखकर लौटा था। उसके बाद से उसका घर बंद है। पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो कॉल पर बातचीत करते फंदा लगा लिया है। पुलिस ने स्थल से मोबाइल बरामद कर जांच में जुट गई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस घटना की जांच वैज्ञानिक तरीके से करेगी। फंदा लगाने से पूर्व कौन-कौन लोगों से बात की है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

chat bot
आपका साथी