Muzaffarpur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसएिशन के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र, देवन रजक महासचिव

मुजफ्फरपुर में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसएिशन के वार्षिक जिला सम्मेलन में हुआ 51 सदस्यीय कमेटी का चुनाव। जिले के जनप्रतिनिधियों ने दिलाया भरोसा विधानसभा में उठाएंगे डीलरों की समस्या। इसमें जिलाध्यक्ष के रूप में रविंद्र कुमार जिला महासचिव देवन रजक का चुनाव हुआ।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:59 PM (IST)
Muzaffarpur News: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसएिशन के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र, देवन रजक महासचिव
मुजफ्फरपुर में आयोजित फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वाॢषक सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें जिले के सभी विधायकों का अभिनंदन किया गया। वहीं जिला कमेटी का चुनाव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दीपक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष के रूप में रविंद्र कुमार, जिला महासचिव देवन रजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, शशिनाथ ठाकुर, भीम बाली सहनी, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बैठा समेत 51 सदस्यीय कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कमेटी विस्तार करने का दायित्व दिया गया। एसोसिएशन की ओर से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय, विधायक मुसाफिर पासवान, विजेंद्र चौधरी, डॉ. अनिल कुमार सहनी, निरंजन कुमार राय को सम्मानित किया गया। 

मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की समस्याओं के निदान के लिए विधानसभा में उनकी मांगों को रखेंगे।  साथ ही जिले के अन्य विधायकों ने भी विक्रेताओं की उचित उचित मांगों को विधानसभा में रखने की बात कही। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवन रजक ने विक्रेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हक लड़ाई लड़ता रहूंगा। जरूरत पडऩे पर न्यायपालिका भी जाऊंगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने की। संचालन संजय पासवान ने किया। उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष डीसी कटारिया एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवन रजक के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राव जाठव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मो. असलम, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में राम पुकार साह, जानकी रमन शाही, राम सेवक पासवान, कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, रावेंद्र कुमार राय, सहदेव प्रसाद सहज, वीणा सहनी, नीलम देवी, राम बाबू पासवान, मेघू रजक, अरुण राय , रामेश्वर रजक, राम बाबू पटेल आदि प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी