प्रशासन ने तय की खाद्यान्न व जरूरत के सामान की दर
लॉकडाउन में खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं।
मुजफ्फरपुर : लॉकडाउन में खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। इन वस्तुओं की कीमत तय कर दी गई है। निर्धारित दर से अधिक कीमत लेने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने डीएम प्रणव कुमार को रिपोर्ट भेजी है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक वस्तुओं की बाजार में कमी नहीं है। कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। वर्तमान में बाजार में कीमत नियंत्रित हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमत रुपये में
वस्तु थोक खुदरा
गेहूं 1640 प्रति क्वि. 19 प्रतिकिलो
आटा 2000 प्रति क्वि. 23 प्रतिकिलो
उसना चावल (मध्यम) 2525-2700 प्रति क्वि. 27-30 प्रतिकिलो
अरवा चावल (मध्यम) 4000-4400 प्रति क्वि. 44-47 प्रतिकिलो
मैदा 2000 प्रति क्वि. 23 प्रतिकिलो
सूची 2200 प्रति क्वि. 25 प्रतिकिलो
बेसन 7000 प्रति क्वि. 73 प्रतिकिलो
चीनी 3750 प्रति क्वि. 40 प्रतिकिलो
अरहर दाल 8000-10500 प्रति क्वि. 83-108 प्रतिकिलो
मसूर दाल 7900-8100 प्रति क्वि. 82-84 प्रतिकिलो
चना दाल 7000-7100 प्रति क्वि. 73-74 प्रतिकिलो
मूंग दाल 10000 प्रति क्वि. 104 प्रतिकिलो
चना 6100 प्रति क्वि. 63-64 प्रतिकिलो
काबुली चना 8600 प्रति क्वि. 89 प्रतिकिलो
चूरा 2600 प्रति क्वि. 29 प्रतिकिलो
नमक 640-880 प्रति क्वि. 8-11 प्रतिकिलो
सरसों तेल (हाथी मार्का) 181 प्रति लीटर 184 प्रति लीटर
सरसों तेल (सलोनी ) 173 प्रति लीटर 175 प्रति लीटर
सरसों तेल (धारा) 166 प्रति लीटर 169 प्रति लीटर
रिफाइन (नेचर फ्रेश) 156 प्रति लीटर 159 प्रति लीटर
रिफाइन (सफोला गोल्ड) 175 प्रति लीटर 178 प्रति लीटर
रिफाइन (फार्चून) 157.50 प्रति लीटर 160 प्रति लीटर
आलू 1100-1200 प्रति क्वि. 14-15 प्रति किलो
प्याज 1700 प्रति क्वि. 20 प्रति किलो
गुड़ 3700-3800 प्रति क्विं. 40 रुपये प्रति किलो