राकेश आजाद कुशवाहा को लोजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान, कैलाश प्रसाद बने प्रखंड अध्यक्ष

LJP पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र। कोरोना योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:10 AM (IST)
राकेश आजाद कुशवाहा को लोजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान, कैलाश प्रसाद बने प्रखंड अध्यक्ष
राकेश आजाद कुशवाहा को लोजपा जिला उपाध्यक्ष की कमान, कैलाश प्रसाद बने प्रखंड अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मीनापुर के राकेश आजाद कुशवाहा लोजपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि,कैलाश प्रसाद मीनापुर के नए प्रखंड अध्यक्ष होंगे। वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद गुप्ता को अस्वस्थता की वजह से जिला कार्यसमिति में शामिल किया जाएगा।

दोनों नेताओं के आने से पार्टी मजबूत

लोजपा जिला कार्यालय भगवानपुर चट्टी में आयोजित सादे समारोह में जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने राकेश आजाद कुशवाहा व कैलाश प्रसाद को मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से पार्टी मजबूत हुई है। कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक रामविलास पासवान व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों से प्रभावित होकर राकेश आजाद कुशवाहा ने एक सप्ताह पूर्व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से इस्तीफा देकर लोजपा की सदस्यता ग्रहएा की थी।

पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना

उधर, जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को पार्टी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसमें अधिकारी से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कोरोना के चलते नवंबर तक गरीबों को अनाज देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान के प्रति आभार जताया।  

chat bot
आपका साथी