Samastipur: वेबिनार में बोले राज्यसभा सदस्‍य रामनाथ ठाकुर- आधुनिक बिहार के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर

समस्‍तीपुर में वीर कर्पूरी से जननायक तक विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार में आयी वक्ताओं की राय- कहा वे महान स्वतंत्रता सेनानी व आजादशत्रु थे। राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आधुनिक बिहार के निर्माता थे।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:52 PM (IST)
Samastipur: वेबिनार में बोले राज्यसभा सदस्‍य रामनाथ ठाकुर- आधुनिक बिहार के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर
राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर की फाइल फोटाे।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आधुनिक बिहार के निर्माता थे। वे ग्रामीण विकास के माध्यम से बिहार का पिछड़ापन दूर करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ग्रामीण संस्थान, बिरौली की स्थापना की थी। वे एमएनडी कॉलेज, चंदौली एवं मिथिला स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दरभंगा के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर: वीर कर्पूरी से जननायक तक विषयक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। वेबिनार का उद्घाटन करते हुए  मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रो.अजीत कुमार मेहता ने कहा कि कर्पूरी जी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता थे। वे देश में समाजवादी समाज की स्थापना करना चाहते थे।

विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मजात वीर योद्धा थे। उनका युद्ध विषमता के खिलाफ समता और संपन्नता के लिए था। वेबिनार के अध्यक्ष पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा कि कर्पूरी जी की तुलना कसी नेता से नहीं की जा सकती है। जेपी कॉलेज, नारायणपुर के प्रधानाचार्य डॉ. राजवंश यादव ने कहा कि कर्पूरी जी आरक्षण को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय का अस्त्र मानते थे।       

 लनामिविवि के पूर्व वित्त पदाधिकारी प्रो. योगेंद्र रावत जिज्ञासु ने कहा कि कर्पूरी जी अजातशत्रु थे। उनके राजनीतिक विरोधी थे, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मन कोई नहीं था।  लनामिविवि के पूर्व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राम भरत ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी जी जनतंत्र के प्रहरी थे। वे जनतंत्र के मध्यम से देश का विकास चाहते थे। कर्पूरी जी बिहार के गांधी थे। गांधी की तरह शुद्ध आचरण एवं उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे। जदयू नेता बनारसी ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी जी में चुम्बकीय व्यक्तित्व विद्यमान था।

 महिला कॉलेज, समस्तीपुर के डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि झोपड़ी में जन्म लेकर बड़े से बड़े पदों पर जाने के बाद भी कोई अभिमान उन्हें नहीं छू पाया था।   डॉ. जी के पी डी कॉलेज के डॉ. प्रियंवदा जिज्ञासु ने कहा कि कर्पूरी जी आज की गंदी राजनीति से ऊपर उठे हुए थे। वेबिनार का संचालन व संयोजन प्रो. राम भरत ठाकुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन  प्रो. राम बिहारी राम एवं तकनीकी सहायता कुमार निरंजन ने किया। वेबिनार में आयुष कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जगदीश स‍िंह, ऋषि कपूर, सुरेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह, शशि रंजन कुमार, तबस्सुम प्रवीण आदि ने भी भाग लिया । 

chat bot
आपका साथी