बेतिया में राज्यसभा सदस्य और विधायक ने दिलाई सड़क निर्माण की स्वीकृति, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को राहत

सडकों का निर्माण कराने को लेकर क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार सांसद और विधायक से मांग किया जाता रहा। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन किया गया। जिसमे लगभग दो दर्जन से अधिक नामजद अभियुक्त बनाए गए तो दो सौ से ज्यादा अज्ञात पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज किया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:15 PM (IST)
बेतिया में राज्यसभा सदस्य और विधायक ने दिलाई सड़क निर्माण की स्वीकृति, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को राहत
सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। कई वर्षों से जर्जर सड़कों का दंश झेल रहे क्षेत्र वासियों को अब राहत मिलेगी। साठी क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात निविदा प्रकिया शुरु होने पर क्षेत्र की जनता मे खुशी है। सडकों का निर्माण कराने को लेकर क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार सांसद और विधायक से मांग किया जाता रहा। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन भी किया गया। जिसमे लगभग दो दर्जन से अधिक नामजद अभियुक्त बनाए गए तो दो सौ से ज्यादा अज्ञात पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज किया। लेकिन संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा लगातार सांसद और विधायक पर दबाव बनाया गया। इन जन प्रतिनिधियों ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सरकार पर दबाव बनाया। जिसका प्रतिफल सभी को आज मिलने जा रहा है। राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र दुबे और विधायक विनय बिहारी द्वारा सड़क निर्माण कार्य मे आ रही बाधाओ को दूर कर निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलवा दी गई।

भाजपा नेता पवन वर्मा ने बताया कि साठी बेतिया पीडब्ल्यूडी पथ से गुलाब बाग होते हुए दनियाल परसौना तक 7.25 किमी सड़क चार करोड़ चौदह लाख की लागत से, साठी पी डब्ल्यूडी पथ से लक्षनौता 8.09 किमी सडक तीन करोड़ सोलह लाख की लागत से तथा बहुअरवा भेडिहारी टोला से राम परसौना 1.75 किमी सडक बेयानवे लाख लागत से बनेगा। उक्त सभी पथों का निर्माण बिहार ग्रामींण पथ अनुरक्षण नीति 2018 के तहत एम आर 3054 मद से होगा। संवेदक को 5 वर्ष तक सडक का रख रखाव भी करना होगा। इस कार्य की स्वीकृति दिलवाने पर सडक निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, पिन्टु साह,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दत तिवारी ,प्रमोद तिवारी, संजय तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, श्रीभूषण मिश्रा, मो 0 इकरामुल हक, अदालत हजरा आदि ने सासंद सतीश चन्द्र दुबे व विधायक विनय बिहारी का आभार एवं धन्यवाद ब्यक्त किया ।

chat bot
आपका साथी