Rainfall in Muzaffarpur Today: आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की से मध्यम वर्षा

Rainfall in Muzaffarpur Today तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिले में अगले 12 से 24 घंटों के दौरान एक से दो स्थानों पर मध्यम से थोड़ा अधिक वर्षा का अनुमान है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:48 AM (IST)
Rainfall in Muzaffarpur Today: आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की से मध्यम वर्षा
उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिला में एक-दो स्थानों पर अधिक वर्षा की संभावना। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर/ समस्तीपुर, जासं। Rainfall in Muzaffarpur Today: उत्तर बिहार में अभी बरसात से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिले में अगले 12 से 24 घंटे के अंदर एक-दो स्थानों पर थोड़ी ज्यादा वर्षा होने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में अगले 19 सितंबर तक के लिए जारी की है। इसमें बताया है कि उत्तर बिहार के जिलों में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में तराई एवं मैदानी के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिले में अगले 12 से 24 घंटों के दौरान एक से दो स्थानों पर मध्यम से थोड़ा अधिक वर्षा का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने संभावना है।

पूर्वी चंपारण जिले में मौसम सुहाना है। बुधवार को धूप नहीं निकली है। हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

शिवहर जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। अलसुबह से ही तेज रफ्तार हवा बह रही हैं। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है।

सीतामढ़ी जिले में सुबह से बारिश की रिमझिम फुहारे पड़ रही हैं। मौसम सुहाना है। बुधवार को धूप नहीं निकली है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

तेज हवा व हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में अभी बरसात से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जिले में सोमवार की देर शाम से चल रही तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदला। मंगलवार की दोपहर से रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे बीते एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले में अगले 12 से 24 घंटे के अंदर एक-दो स्थानों पर थोड़ी ज्यादा वर्षा होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी