एक सितंबर तक वर्षा की सक्रियता में कमी होने की संभावना

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की सक्रियता कम दिखेगी। उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक 1 सितंबर तक वर्षा की सक्रियता में कमी आने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:36 AM (IST)
एक सितंबर तक वर्षा की सक्रियता में कमी होने की संभावना
समस्तीपुर में पछिया तथा अन्य जिलों में पुरवा हवा चलने की संभावना। प्रतीकात्मक फोटो

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर बिहार के कई जिलों में 1 सितंबर तक बारिश की सक्रियता कम होगी। हवा की रफ्तार तेज रहेगी। यह कहना है मौसम विभाग का। मौसम पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की सक्रियता कम दिखेगी। उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक 1 सितंबर तक वर्षा की सक्रियता में कमी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बेगूसराय, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले में पछिया तथा अन्य जिलों में पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 75 से 85 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

शिवहर जिले में रविवार की रात हल्की बारिश हुई। सोमवार को बारिश से राहत मिली हैं। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं खिली है। तेज हवा बह रही है। तत्काल मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में बारिश का अनुमान है। दरभंगा जिले में सोमवार को मौसम सामान्य है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इन सबके बीच शहर में पहले से कायम जल-जमाव से लोग परेशान हैं।

गायघाट में आधा दर्जन पंचायतों पर बाढ़ का खतरा

गायघाट, संस : प्रखंड की करीब आधा दर्जन पंचायतों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पिछले दो दिनों से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत है। शिवदाहां, केवटसा, जमालपुर कोदई, कांटा पिरौंछा, बलौरनिधि, लदौर पंचायत के दर्जनों गांवों में बाढ़ की पानी पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीना पूर्व आई बाढ़ से क्षेत्र के सभी नाला पोखर पहले से ही भरे हैैं। बारिश से खेत खलिहान भी टापू बने हैैं। आशंका है कि बागमती का जलस्तर और बढ़ा तो सैकडों परिवारों के घरों में पानी घुस जाएगा। सीओ राघवेंद्र कुमार राघवन ने बताया कि अभी बागमती की स्थिति सामान्य है। प्रशासन क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे है।

chat bot
आपका साथी