बाइक सवार बदमाशों ने की वार्ड पार्षद के घर की रेकी, जान का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार

नगर थाना क्षेत्र के जवाहरलाल रोड इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल के घर की रेकी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:37 AM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने की वार्ड पार्षद के घर की रेकी, जान का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार
बाइक सवार बदमाशों ने की वार्ड पार्षद के घर की रेकी, जान का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के जवाहरलाल रोड इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल के घर की रेकी की। उनके मकान पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज में बिना नंबर की बाइक सवार तीनों बदमाशों की संदेहास्पद गतिविधि कैद है। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सीसी कैमरे के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

ये हुई घटना : पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजकर पांच मिनट पर एक बाइक सवार तीन युवक कल्याणी से सरैयागंज की ओर गए। दो मिनट बाद तीनों उसी बाइक से लौटे और उनके घर के पास करीब डेढ़ मिनट तक रुककर रेकी की। फुटेज देखने से इन तीनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कल्याणी चौक से सरैयागंज जाने के क्रम में बाइक चार से पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थी। इस दौरान बाइक की बीच में बैठा युवक उतरना भी चाहा। पार्षद ने पुलिस को बताया कि अभी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया से गुजर रही है। इस घटना के संज्ञान में आने के कुछ देर बाद ही उन्होंने एसएसपी, सिटी एसपी व नगर थानाध्यक्ष को मोबाइल से सूचना दी। सूचना के दस मिनट के अंदर ही नगर थानाध्यक्ष ने वहां गश्ती दल को भेजा। कुछ देर के बाद नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश भी पार्षद के घर पहुंचे और घटना के संबंध में उनसे जानकारी ली। एसएसपी जयंतकांत ने भी पार्षद से मोबाइल पर बातचीत की।

पार्षद ने जताई आशंका, बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे बदमाश : पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने बताया कि जब वे घर पर होते हैं तो लोगों से मिलने व उनकी समस्याओं के निदान के लिए सुबह छह से रात के 11 बजे दरवाजे पर बैठते हैं। रात 10 बजे के करीब बाइक से पहुंचे संदिग्ध चरित्र के युवकों का उनके घर की ओर घूरना व उनके वहां मौजूद नहीं होने पर वहां से निकल जाना कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है। बाइक सवार युवकों का शातिराना अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है कि तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। हालांकि पार्षद ने बताया कि उन्हें किसी ने धमकी नहीं दी है और न ही उनकी किसी से दुश्मनी है। इस घटना से उनकी जान को खतरे की आशंका उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उन्हें भगवान पर पूरा विश्वास है। वे अपनी तरफ से सुरक्षा की मांग नहीं करेंगे, लेकिन पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराएगी तो उसे स्वीकार करेंगे। पुलिस ने उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से ली है। वर्जन :

पार्षद की शिकायत की जाच की जा रही है। पुलिस को सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने का निर्देश दिया गया है। जाच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

रामनरेश पासवान, नगर डीएसपी

chat bot
आपका साथी