पहले दिन एक लाख 62 हजार बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

पांच दिन तक चलने वाले अभियान की सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने नवजात बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर शुरुआत की। सीएस ने कहा कि दो नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 01:42 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 01:42 AM (IST)
पहले दिन एक लाख 62 हजार बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
पहले दिन एक लाख 62 हजार बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

मुजफ्फरपुर। पांच दिन तक चलने वाले अभियान की सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने नवजात बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर शुरुआत की। सीएस ने कहा कि दो नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसमें पांच साल के बच्चे को दवा की खुराक दी जाएगी। अभियान के पहले दिन एक लाख 62 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। इसके लिए टीमें 167481 घरों तक पहुंचीं। इससे पहले सदर अस्पताल परिसर में अभियान की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन ने आम लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चे को दो बूंद दवा की खुराक अवश्य दिलाएं। पोलियो की दवा बच्चों को दिव्यांग नहीं बनने देगी। जब भी अभियान चले बच्चे को खुराक अवश्य दिलाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.एके पांडेय ने कहा कि एक भी बच्चा छूट गया सुरक्षा चक्र टूट गया। पांच दिन तक चलने वाले अभियान के बाद हर घर जाकर सर्च अभियान चलाया जाएगा। एक-एक बच्चे को खोजकर खुराक दी जाएगी।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विनय कुमार शर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ.आनंद गौतम, डॉ.शंभू कुमार, डॉ.मृणाल, राजेश कुमार, चंद्रभूषण, नीलेश कुमार, वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक अजय कुमार, प्रधान सहायक गुणानंद चौधरी, मनीष कुमार, अविनाश कुमार आदि थे।

पोलियो खुराक दे शुरू हुआ अभियान : तीन दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.पीएसपी गुप्ता ने नवजात शिशु को पोलियो की खुराक देकर अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक ओबैद अंसारी, यूनिसेफ के बीएमसी बीरेंद्र कुमार ठाकुर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मुकेश कुमार, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी