'दो बूंद दवा पोलियो हवा' नारे से गूंजा सदर अस्पताल परिसर

दो बूंद दवा पोलियो हवा नारे से शनिवार को सदर अस्पताल का कोना-कोना गूंजा। अवसर था पल्स पोलियो अभियान के पूर्व दिवस पर जागरूकता रैली का।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM (IST)
'दो बूंद दवा पोलियो हवा' नारे से गूंजा सदर अस्पताल परिसर
'दो बूंद दवा पोलियो हवा' नारे से गूंजा सदर अस्पताल परिसर

मुजफ्फरपुर। 'दो बूंद दवा, पोलियो हवा' नारे से शनिवार को सदर अस्पताल का कोना-कोना गूंजा। अवसर था पल्स पोलियो अभियान के पूर्व दिवस पर जागरूकता रैली का।

एनसीसी कैडेटों ने जिला प्रतिरक्षण कार्यालय परिसर से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली। रैली ने सदर अस्पताल परिसर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि 29 नवंबर से दो दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच साल के बच्चों को दो बूंद दवा की खुराक दी जाएगी। आम लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को दो बूंद दवा की खुराक अवश्य दिलाएं। पोलियो की दवा बच्चों को दिव्यांग नहीं बनने देगी। दवा बहुत ही उपयोगी है। जब भी अभियान चले अपने बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

एक भी बच्चा छूटेगा, सुरक्षा चक्र टूटेगा : एक भी बच्चा छूटेगा, सुरक्षा चक्र टूटेगा। जब टीम आपके घर पर दस्तक दे तो उसको सही जानकारी देनी चाहिए। जिले में हर पीएचसी में पल्स पोलियो की वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। दवा की कमी नहीं है। पांच दिन तक चलने वाले अभियान के बाद हर घर जाकर सर्च अभियान चलाया जाएगा। एक-एक बच्चे की तलाश कर खुराक दी जाएगी।

इनकी रही भागीदारी : मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार पांडेय, डॉ. शंभू कुमार, डब्लूएचओ के डॉ. मृणाल, वरीय चिकित्सक डॉ. सीएस प्रसाद, डॉ. हसीब असगर, डब्ल्यूएचओ के नीलेश कुमार, वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक अजय कुमार, प्रधान सहायक गुणानंद चौधरी, मनीष कुमार, अविनाश कुमार आदि शामिल रहे।

अभियान की खास बातें

- हर घर जाकर दी जाएगी पोलियो की खुराक।

- ईंट-भट्ठा व गांव से अलग के टोलों पर रहेगी खास नजर।

- बस पड़ाव व रेलवे स्टेशन पर रहेगी टीम, बाहर से आने वाले बच्चों को दी जाएगी खुराक।

- पल्स पोलियो की दवा के तापमान पर रहेगी खास निगरानी।

chat bot
आपका साथी