बेला औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन ठप, 50 करोड़ का नुकसान

लगातार बारिश और पहले से जलनिकासी की सुविधा नहीं रहने से बेला औद्योगिक क्षेत्र में तबाही मची हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 12:47 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 12:47 AM (IST)
बेला औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन ठप, 50 करोड़ का नुकसान
बेला औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन ठप, 50 करोड़ का नुकसान

मुजफ्फरपुर : लगातार बारिश और पहले से जलनिकासी की सुविधा नहीं रहने से बेला औद्योगिक क्षेत्र में तबाही मची हुई है। करीब 250 फैक्ट्रियां जलजमाव की चपेट में हैं। कच्चा माल बर्बाद हो गया है। बेला फेज वन में ज्यादा तबाही है। लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया ने कहा कि बियाडा प्रशासन की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से उद्यमी परेशान हैं। सड़क पर चलना जानलेवा बना हुआ। उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष नीलकमल, महासचिव विक्रम कुमार विक्की, संगठन सचिव शशांक श्रीवास्तव, सचिव पुष्कर शर्मा ने जलजमाव का मुआयना किया। बियाडा प्रशासन की ओर से अबतक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। संघ के महासचिव विक्रम कुमार विक्की ने कहा कि तीन दिन से बारिश होने के कारण करीब 250 फैक्ट्रियों में पानी घुस गया है। इसके कारण उत्पादन ठप है। करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। कच्चा माल बर्बाद हो रहा है। हालत ऐसी है कि उर्वरक फैक्ट्री में पानी प्रवेश कर जाने के कारण उसका केमिकल बह रहा है। लोहा से लेकर खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों में तैयार व कच्चा माल बर्बाद हो रहा है। सड़क व नाला का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव में फंसकर ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य वाहन पलट रहे हैं। नगर निगम की ओर से दो पंपसेट से जलनिकासी की जा रही है। क्षेत्र में कम से कम पांच पंप सेट की जरूरत है। विक्की ने आरोप लगाया कि बियाडा प्रशासन की ओर से अब तक जलनिकासी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार तबाही हुई। इस सीजन में दो बार जलजमाव हो जाने के कारण उद्यमी पूरी तरह से तबाह हैं।

chat bot
आपका साथी