घरों में घुसा पानी, बारिश ने किया बेहाल

साहेबगंज में गंडक नदी के जलस्तर में कमी तो आई है लेकिन लोगों में बाढ़ का खौफ अब भी कायम है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:41 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:41 AM (IST)
घरों में घुसा पानी, बारिश ने किया बेहाल
घरों में घुसा पानी, बारिश ने किया बेहाल

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज में गंडक नदी के जलस्तर में कमी तो आई है, लेकिन लोगों में बाढ़ का खौफ अब भी कायम है। घरों में पानी भरने के बाद मवेशी के साथ सपरिवार बांध पर खुले आसमान के नीचे शरण ले रहे प्रभावित लोगों को दिन- रात की बारिश ने बेहाल कर दिया है। शौचालय तथा पेयजल की घोर किल्लत में लोगों का जीवन नारकीय हो चला है। उनके लिए अब भगवान ही मालिक हैं। एआइएमआइएम के जिला संयोजक मो मोकीम ने बताया कि डीएम के आदेश के बावजूद अबतक धरफरी, उस्ती, ग्यासपुर, चादकेवारी, फतेहाबाद, माधोपुर हजारी, वासुदेवपुर सराय, बंगरा निजामत, हुस्सेपुर, हुसेपुर रत्तीं बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों को राहत सामग्री, सामुदायिक किचेन, फूड पैकेट, त्रिपाल, नाव उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी एक निजी नाव लोगों की सेवा में लगी हुई है। सरकार की अनुबंध वाली नाव कहां चल रही है किसी को पता तक नहीं। जिला पार्षद मनोज राय ने सरकार से बांध पर शरण ले रहे बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों को चारा तथा लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की माग की है।

पारू विधायक ने किया निरीक्षण

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरे दियारा क्षेत्र पानी में डूब गया है। रेवाघाट बाध के निकट भी पानी पहुंच गया है। पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने गंडक नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। रेवा मंदिर के आसपास का इलाका पानी में डूब गया है। जलस्तर उफान पर है। विधायक ने कहा कि अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। दियारा क्षेत्र से लोग बाहर निकल आए हैं। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी