समस्तीपुर में मंदिर में पुजारी की पीटकर हत्या, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मोहनपुर वार्ड 08 निवासी 65 वर्षीय सुरेंद्र राय मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान के निकट हनुमान मंदिर के पुजारी थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:20 PM (IST)
समस्तीपुर में मंदिर में पुजारी की पीटकर हत्या, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
समस्‍तीपुर में घटना के बाद विलाप करते स्वजन। जागरण

समस्तीपुर, जासं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित नक्कु स्थान के निकट हनुमान मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय सुरेंद्र राय की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार अहले सुबह मंदिर परिसर में ही उसका शव मिला। आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

मोहनपुर वार्ड 08 निवासी 65 वर्षीय सुरेंद्र राय मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान के निकट हनुमान मंदिर के पुजारी थे। वह काफी दिनों से मंदिर में ही रहते थे। उसके घर व मंदिर की दूरी काफी करीब है। हर रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 9 मृतक की पुत्री ममता घर से पिता का भोजन लेकर मंदिर गई। वहां पङोस का ही एक व्यक्ति नशे की हालत में सुरेंद्र से विवाद कर रहा था। उसने सुरेंद्र के को गाली गलौज व हाथापाई की। ममता ने घर जाकर स्वजनों को इस बात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। शनिवार सुबह जब ममता पिता से मिलने मंदिर पहुंची तो देखा कि मंदिर के बरामदे पर सुरेंद्र का शव पङा था। शोर मचाकर आसपास को बुलाया। इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के स्वजनों ने बताया कि पङोस के ही एक व्यक्ति भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात मंदिर आकर उसने सुरेंद्र को हत्या की घमकी दी थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित अनिल राय उर्फ रंजीत राय को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत मृतक के पुत्र शंभू राय ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें अनिल राय समेत चार को नामजद किया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। छापेमारी दल में दारोगा कामेश्वर शर्मा, सअनि परशुराम सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। इघर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है।

chat bot
आपका साथी