राष्ट्रपति केंद्रीय कृष‍ि विवि पूसा के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो घंटे केंद्रीय कृष‍ि विवि पूसा में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM (IST)
राष्ट्रपति केंद्रीय कृष‍ि विवि पूसा के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
राष्ट्रपति केंद्रीय कृष‍ि विवि पूसा के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा, समस्तीपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बुधवार देर शाम तक अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और रिहर्सल किया गया। एसपीजी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल, आसपास के इलाके को कब्जे में ले लिया है। डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसपी हरप्रीत कौर समेत दर्जनों अधिकारी सुबह से कैंप करते रहे। इससे पूर्व सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी, गृहसचिव, कैबिनेट सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, दरभंगा के आयुक्त, आइजी, डीआइजी आदि ने भी तैयारियों का जायजा लिया था। 

 राष्ट्रपति गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा सपरिवार पूसा पहुंचेंगे। वे करीब दो घंटे तक यहां रहेंगे। विवि की ओर से पूसा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ईख अनुसंधान संस्थान केंद्र परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया है। जहां राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन एवं केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति डॉ.प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा शिरकत करेंगे।

 गौरतलब है कि यहां केंद्रीय कृषि विवि का दर्जा मिलने के बाद पहले दीक्षांत समारोह में बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाग लेंगे। राष्ट्रपति के हाथों पांच सौ छात्र-छात्राओं को डिग्री बांटने का कार्यक्रम तय है। इसमें 320 छात्र-छात्राएं यहां पहुंच चुकी हैं। इनमें 33 को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना है। वर्ष 2015 में बतौर राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने यहां दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था।  

chat bot
आपका साथी