East Champaran : प्रधानमंत्री से लेकर वार्ड सदस्य तक भाजपा कार्यकर्ता होंगे तब होगा देश व राज्य का सर्वांगीण विकास : मंत्री

मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के अटल उद्यान में हुई राज्य की पहली टिफिन बैठक गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:44 PM (IST)
East Champaran : प्रधानमंत्री से लेकर वार्ड सदस्य तक भाजपा कार्यकर्ता होंगे तब होगा देश व राज्य का सर्वांगीण विकास : मंत्री
भाजपा की टिफिन बैठक में शामिल गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार व अन्य पार्टी नेता । जागरण

पूर्वी चंपारण, जासं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य की पहली टिफिन बैठक मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के अटल उद्यान में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर वार्ड सदस्य तक भाजपा के सदस्य हो जाएंगे तब देश एवं राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी शैलेन्द्र मिश्र ने मंडल कार्यसमिति, मोर्चा कार्यसमिति एवं प्रकोष्ठ कार्यसमिति के सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी गांव में कार्यकर्ता झंडोत्तोलन करेंगे एवम सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाएंगे। श्री मिश्र ने कहा कि टिफिन बैठक बहुत अ'छा प्रयास है और सौभाग्य है कि बिहार की पहली टिफिन बैठक मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में हुई। जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि पार्टी के सभी छह राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के लिए एक-एक प्रभारी बनाए गए हैं जो सभी बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कामेश्वर चौरसिया ने किया। मौके पर वरीय जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा, कामेश्वर चौरसिया, सुनील सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंदेश्वर सहनी, गुड्डू सिंह, बीरबहादुर प्रसाद, पुण्यदेव पंडित, रामेश्वर महतो, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, संजय ठाकुर सहित सभी महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आये थे। बैठक उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोजन किया।

नरेश बने जदयू के जिला महासचिव

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत नौनोरा गांव निवासी नरेश प्रसाद कुशवाहा को जदयू के जिला महासचिव पद पर मनोनित किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन ङ्क्षसह पटेल द्वारा जारी मनोनयन पत्र मे कहा गया है कि श्री कुशवाहा को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते उन्हें यह उतरदायित्व सौपा गया हैं। इधर श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के निर्देश के आलोक मे पूर्व की तरह ही अपने दायित्वों का निर्वहन इंमानदारी पूर्वक करता रहूंगा। उनके मनोनयन पर प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा, संजय ङ्क्षसह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के जिला नेता अनिल कुशवाहा, शंभू ङ्क्षसह पटेल, शंभू पटेल, हरिश्चंद्र गुप्ता, श्रवण कुमार, मनोज जायसवाल समेत दर्जनों लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी