एनसीसी कैडेट्स ने राइफल से चलाई तीन-तीन गोलियां

एलएस कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन 83 कैडेट्सं ने सफलतापूर्वक फायरिग का अभ्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:09 AM (IST)
एनसीसी कैडेट्स ने राइफल से चलाई तीन-तीन गोलियां
एनसीसी कैडेट्स ने राइफल से चलाई तीन-तीन गोलियां

मुजफ्फरपुर : एलएस कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन 83 कैडेट्सं ने सफलतापूर्वक फायरिग का अभ्यास किया। उनको तीन-तीन गोलियां मिली थीं। फायरिग का प्रशिक्षण रामदयालु सिंह महाविद्यालय के रेंज में हुआ। इससे पहले कैडेट्स को हथियार की जानकारी दी गई। सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल करने के लिए हाथ में रायफल आते ही कैडेट्स के मन से भय निकल गया। फायरिग के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कर्नल रामनिवास व सूबेदार खुम बहादुर के नेतृत्व में फायरिंग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया। उक्त जानकारी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह ने दी।

सी सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल हुए 164 कैडेट्स

सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल 164 कैडेट्स को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। सैनिकों एवं अर्धसैनिकों को विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। दुर्गम इलाके में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में आवश्यक है कि सैनिक को प्राथमिक चिकित्सा की विधियों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे साथियों की जान बचा सकें। सेना चिकित्सा कोर से हवलदार कालिरत्‍‌नम ने कैडेट्स को आम जीवन में होने वाली समस्याओं व उनके उपचार की जानकारी दी।

खेलकूद में भी दिखाई प्रतिभा

दोपहर बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में 7 बिहार बनाम-8 बिहार मैच हुआ। इसमें 7 बिहार बटालियन छपरा की टीम विजयी रही। 2 बिहार बटालियन एवं 32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर के बीच मैच हुआ। इसमें 32 बिहार बटालियन की टीम विजयी रही। फाइनल मैच 32 बिहार बटालियन एवं 7 बिहार बटालियन के बीच हुआ। इसमें 7 बिहार बटालियन की टीम ने बाजी मारी। वहीं लड़कियों ने कबड्डी और बैडमिंटन में प्रतिभा दिखाई। मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर, कैंप कमांडेंट मेजर श्यामबाबू शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी