दो मेगावाट लोड में ही जल गया पावर ट्रांसफॉर्मर

मुशहरी प्रखंड के बिंदा गांव स्थित पीएसएस का पांच मेगावाट का पावर ट्रांसफॉर्मर दो मेगावाट लोड भी बर्दाश्त न कर सका और सात जून की शाम में जल गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:38 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:38 AM (IST)
दो मेगावाट लोड में ही जल गया पावर ट्रांसफॉर्मर
दो मेगावाट लोड में ही जल गया पावर ट्रांसफॉर्मर

मुजफ्फरपुर : मुशहरी प्रखंड के बिंदा गांव स्थित पीएसएस का पांच मेगावाट का पावर ट्रांसफॉर्मर दो मेगावाट लोड भी बर्दाश्त न कर सका और सात जून की शाम में जल गया। इससे निर्माण एजेंसी के कार्यो व उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 40-50 लाख मूल्य के पावर ट्रांसफॉर्मर के एक साल में ही जल जाने से लोग हैरान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान ही इसकी शिकायत अधिकारियों व कार्य एजेंसी से की गई, लेकिन सबने इसे अनसुनी कर दी। इस संबंध में कार्य एजेंसी ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वज्रपात के कारण पावर ट्रासफॉर्मर जल गया। पीएसएस में 5से 10 मीटर की दूरी पर दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। वज्रपात से एक का जलना कुछ और ही रहस्यमय प्रतीत हो रहा है। कारण एक ही स्थान पर लगे होने के कारण वज्रपात से दोनों पावर ट्रांसफॉर्मर जल जाते। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रोजेक्ट विजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी है। कार्य एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर दूसरा पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया गया है। अगर समय से नहीं बदला गया तो दूसरा भी जल सकता है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

साहेबगंज थाना के केशव चौक स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के नीचे अहियापुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष योधन सिंह की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने प्रतापपट्टी वार्ड 4 से चोरी की बाइक बरामद कर चोर को धर दबोचा। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान शिवहर जिले के पिपराढी निवासी मो. साहिल के रूप में हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी