पश्चिम चंपारण में मुखिया के संभावित प्रत्याशियों की गांवों में चहलकदमी तेज

पश्चिम चंपारण में मुखिया चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी अब जीत हार का समीकरण बनाने लगे हैं। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं। वो अलग-अलग तरीकों से प्रचार प्रसार कर रहीं हैंं। वहीं चुनाव कराने को लेकर तैयारी तेज हो गई है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:39 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में मुखिया के संभावित प्रत्याशियों की गांवों में चहलकदमी तेज
पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में प्रचार प्रसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्चिम चंपारण, जासं। पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशियों की चहलकदमी गांव में बढऩे लगी है। आधी आबादी भी पंचायत चुनाव को लेकर जागरूक हैं। कुछ महिलाएं तो अपने परिवार के साथ अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने में लगी हुई हैं। गृहिणी अनीता देवी ने बताया कि वे वैसे प्रत्याशी को वोट करेंगे,जो जीतने के बाद अपने स्तर से महिलाओं की आवाज को बुलंद कर सके। युवतियों व महिलाओं को शिक्षित, हुनरमंद बनाने की पहल करें। महिलाओं के विकास के लिए कुछ योजना बनाकर काम करें। आधी आबादी के विकास के बिना समाज का विकास नहीं हो सकती है।

गृहिणी रिंकू देवी ने कहा कि वे वैसे प्रत्याशी को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनेंगे, जो जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के विकास के बारे में सोचें। प्रत्याशी की छवि इमानदार के साथ उसकी पृष्ठभूमि सामाजिक कार्यों की रही हो। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों का विकास नहीं होता है तब तक पंचायत का विकास होना संभव नहीं है। महिला कॉलेज की स्नातक की छात्रा साक्षी कुमारी ने कहा कि सरकार ने भले ही महिलाओं को अधिकार दे दिया है। लेकिन वे अपने अधिकार का उपयोग नहीं कर पाती हैं।वे चुनाव जीतने के बाद भी अपने घर परिवार के पुरुष सदस्य के ऊपर निर्भर रहती है। ऐसे में महिला प्रतिनिधि बनकर भी महिला के हक की आवाज को बुलंद नहीं कर पाती हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा। गृहिणी संध्या ङ्क्षसह ने कहा कि इस बार महिलाएं बहुत सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्याशियों के प्रलोभन व झूठे वादे में नहीं आकर अपने विवेक से बेहतर प्रत्याशी को मतदान करेंगे। जिससे सही व योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सके।

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

नरकटियागंज। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। अपराधी व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए 475 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। वहीं चुनाव को लेकर 10 लोगों को गुंडा पंजी में शामिल किया गया है। जिन लोगों पर गुंडा एक्ट लगा है। वे सभी अपराधियों की सूची में शामिल हैं। सभी लोग फिलहाल बेल पर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुंडा पंजी में शामिल जो भी जमानत पर है उनको चुनाव तक थाना में हाजिरी लगानी पड़ेगी। जो नहीं आएंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की नजर है। असमाजिक तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी