बाइक का चक्का सटने पर मतदान कर्मी को पुलिस ने पीटा

मतदान सामग्री प्राप्त करने कृषि प्रसार प्रशिक्षण केंद्र मुशहरी जा रहे मतदान कर्मी की मुख्य द्वार पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:43 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:43 AM (IST)
बाइक का चक्का सटने पर मतदान कर्मी को पुलिस ने पीटा
बाइक का चक्का सटने पर मतदान कर्मी को पुलिस ने पीटा

मुजफ्फरपुर : मतदान सामग्री प्राप्त करने कृषि प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, मुशहरी जा रहे मतदान कर्मी की मुख्य द्वार पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। इसका कारण कर्मी की मोटरसाइकिल का चक्का एक पुलिसकर्मी के शरीर से सटना बताया गया है। पहले तो इसे लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ पीड़ित की बहस हो गई। इस दौरान दोनों उलझ गए और पुलिस कर्मियों ने मतदान कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर गया। सिर से काफी खून गिरने लगा। इसी दौरान पहुंचे थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने अपने वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएसपी मनोज पाडेय ने थाना आकर पीड़ित व पुलिस अधिकारी से पूछताछ की। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अन्य शिक्षक व पीड़ित दोषी कर्मियों पर कार्रवाई पर अड़े थे।

इस संबंध में पीड़ित माध्यमिक विद्यालय पचदही के शिक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि वे पार्टी नंबर154 एवं बूथ नंबर 357 का सामग्री लाने जा रहे थे। उन्होंने एएसआइ बीरबल कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया। इधर, पुलिस कर्मियों ने भीड़ न लगाने व साइड से जाने को कहने पर कालर पकड़ने का आरोप लगाया।

मोतीपुर में अंतिम दिन 78 ने वापस लिया अपना नामांकन

मोतीपुर प्रखंड मे पंचायत चुनाव के नामाकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 78 अभ्यर्थियों ने अपने नामजदगी का पर्चा वापस लिया। मुखिया के 305 में से 36, सरपंच के 182 में से 2, पसंस के 298 में से 10, वार्ड सदस्य के 2049 में से 23 एवं पंच के 926 में से 7 अभ्यर्थियों ने नामाकन पत्र वापस ले लिया। अब सभी पदों के लिए 3682अभ्यर्थी चुनावी दंगल में रह गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशात कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को अभ्यथियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी