लोकल व कटरा के लुटेरा गिरोहों पर पुलिस की नजर

पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के स्टाफ मुकेश सिंह से 26.45 लाख रुपये लूट की घटना में लोकल व कटरा क्षेत्र के लुटेरा गिरोह पर पुलिस की नजर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 01:28 AM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 01:28 AM (IST)
लोकल व कटरा के लुटेरा गिरोहों पर पुलिस की नजर
लोकल व कटरा के लुटेरा गिरोहों पर पुलिस की नजर

मुजफ्फरपुर : पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के स्टाफ मुकेश सिंह से 26.45 लाख रुपये लूट की घटना में लोकल व कटरा क्षेत्र के लुटेरा गिरोह पर पुलिस की नजर है। इन क्षेत्रों में पुलिस छापेमारी कर रही है। रुपये लेकर मुकेश के निकलने की सही-सही जानकारी लुटेरा गिरोह को थी। पुलिस को आशंका है कि लाइनर पूर्व विधायक का कोई करीबी हो सकता है। जिसे मोटी राशि की जानकारी हो। लुटेरा पहले से पीछा नहीं कर रहा था। राघोपुर-सहबाजपुर चौक पर अचानक घेराबंदी से यह भी शक है कि लुटेरा आसपास की कहीं छुपकर इंतजार कर रहा था। उसका लाइनर उसे स्थिति से अवगत करा रहा था। पूर्व के कई लूटकांड की से मिलती- जुलती घटना : इससे पहले शहर की कई लूटकांड की घटनाएं इसी से मिलती-जुलती रही है। अखाड़ाघाट में कैश वैन को लुटेरों ने इसी तरह घेर कर लूटा था। पूर्व विधायक के स्टाफ से लूटने के दौरान लुटेरों में पहचाने जाने का भय नहीं था। सभी का चेहरा खुला हुआ था। सीसी कैमरे की जद में होने के बाद भी चेहरे का खुला रखना भी उसके दुस्साहस को दर्शा रहा है।

लूट को लेकर कुख्यात रहा अहियापुर क्षेत्र: लूट की घटनाओं को लेकर अहियापुर थाना क्षेत्र पूरे जिले में कुख्यात रहा है। एनएच से लेकर अन्य स्थानों पर लूट की लगातार घटनाएं घटती रही है। कई बार पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई। ऑपरेशन अहियापुर भी चला। डीजीपी तक ने रात में थाना का औचक निरीक्षण किया था। इससे कुछ दिनों तक शांति रहीं और फिर से वही स्थिति आ गई।

chat bot
आपका साथी