पश्चिम चंपारण में बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस हुई सक्रिय, बढ़ाया जांच का दायरा

West Champaran स्थानीय थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में एएसआई ब्रज भूषण ङ्क्षसह के साथ पुलिस टीम विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोन नहर के लौकरिया बासठ पुल पर वाहन जांच किया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:31 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस हुई सक्रिय, बढ़ाया जांच का दायरा
पश्‍च‍िम चंपाारण के बगहा में दो बाइक लूट के बाद पुल‍िस हुई सक्र‍िय। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। बीते दिनों हुई दो-दो मोटरसाइकिल लूट कांड के बाद बगहा जिले की पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। इस तरह की तमाम घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने गश्ती के साथ साथ वाहन जांच अभियान को तेज कर दिया है। इसको लेकर लौकरिया पुलिस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है। सोमवार को स्थानीय थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में एएसआई ब्रज भूषण ङ्क्षसह के साथ पुलिस टीम विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोन नहर के लौकरिया बासठ पुल पर वाहन जांच किया। मौके पर वाहन चालकों के लाइसेंस, कागजात, इंस्योरेन्स, प्रदूषण सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पूर्व वाल्मीकिनगर व नौरंगिया थाना क्षेत्र के दो जगहों से अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक को लूटा है। जिसमें पिछली बार लूटी गई प्लैटिना बाइक को छोड़ दिया गया था और एक नई अपाचे बाइक को लूट लिया गया। जिससे पुलिस साख पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पुलिस भी काफी परेशान दिख रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस कांड के उछ्वेदन में लगातार प्रयासरत है। कई थानों की पुलिस संयुक्त रूप से लगातार जगह जगह पर छापेमारी अभियान भी चला रही है। तो दूसरी ओर वाल्मीकिनगर व नौरंगिया के साथ साथ लौकरिया पुलिस नहर से लेकर गांव देहात व चौक चौराहों पर लगातार वाहन जांच अभियान भी चला रही है। जिससे क्षेत्र में बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में भय का माहौल है। इससे शराब धंधेबाजों से लेकर शराबियों तक पर काफी हद तक अंकुश लगा है।इधर इस संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष राज कुमार का कहना है कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के साथ साथ शराबबंदी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर गश्ती व जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी