पूर्वी चंपारण में अब पहुंचने वाली थी बारात, दलबल के साथ पहुंच गई पुलिस, नहीं हुई शादी

थानाध्यक्ष के द्वारा लड़की के आयु संबंधी कागजात को भी देखा। उक्त लड़की का उम्र 17 वर्ष 2 माह की थी। इस संबंध में बताया जा रहा है कि किसी ने चकिया स्थित चाइल्ड लाइन सब सेंटर को सूचना दी थी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:24 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में अब पहुंचने वाली थी बारात, दलबल के साथ पहुंच गई पुलिस, नहीं हुई शादी
पूर्वी चंपारण में नाबालि‍ग लड़की का शादी करा रहे थे स्‍वजन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण, जासं। केसरिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां स्वजन बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया।थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव में बारात आने से पहले स्थानीय पुलिस ने पहुंच शादी पर रोक लगा दी। पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की की शादी परिजनों द्वारा कराने को लेकर आरोप लगाया। बता दें कि बरात आने से महज कुछ ही घंटे पूर्व स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष के द्वारा नाबालिक लड़की की शादी को नहीं कराने को लेकर परिजनों को आदेश दिया। वही थानाध्यक्ष के द्वारा लड़की के आयु संबंधी कागजात को भी देखा। उक्त लड़की का उम्र 17 वर्ष 2 माह की थी। इस संबंध में बताया जा रहा है कि किसी ने चकिया स्थित चाइल्ड लाइन सब सेंटर को सूचना दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए समन्वयक नरायन मजूमदार ने गुरुवार को लड़की के घर पहुंच इस मामले जांच की। मामला सही पाते हुए इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा शादी पर प्रतिबंध लगाकर मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि उक्त लड़की की शादी कल्याणपुर थाना के बलुआ गांव में तय हुई थी। शादी पर प्रतिबंध लगने की घटना क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: WATCH VIDEO: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना रेफर किए जाने पर भी राजनीति, जानें कहां फंसा पेंच

 

किशोरी का अपहरण, केस दर्ज

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर लिए जाने का मामला शुक्रवार को स्थानीय थाना पहुंचा। जहां किशोरी के पिता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस किशोरी की खोज में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री अपने चाचा के शादी के लिए बरात जाने से पूर्व सभी के साथ ब्रह्मस्थान पूजा करने गई थी। इसी क्रम में गांव के ही भोला यादव, नवल राय, सरिता देवी ने मेरी पुत्री को जबस्दस्ती अगवा कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी