PM Narendra Modi Birthday: दरभंगा में मछुआरों ने नाव पर काटे केक, पीएम को दी बधाई
PM Narendra Modi Birthday जिले के विभिन्न इलाकों से 71 नाव और अपने परंपरागत साधनों के साथ मछुआरे हराही तालाब के किनारे पहुंचे। यहां आने के बाद बैलून व तिरंगे से सजे नाव पर पीएम मोदी की होर्डिंग्स के साथ तालाब में उतरे। जाल फेंककर अपना करतब दिखाया।
दरभंगा, जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर जिला मुख्यालय स्थित हराही पोखर में जिले के मछुआरों ने ‘सेवा और समर्पण’ के राज्य अभियान प्रमुख संजय सरावगी व विधान पार्षद अर्जुन सहनी के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में मनाया। जिले के विभिन्न इलाकों से 71 नाव और अपने परंपरागत साधनों के साथ मछुआरे हराही तालाब के किनारे पहुंचे। यहां आने के बाद बैलून व तिरंगे से सजे नाव पर पीएम मोदी की होर्डिंग्स के साथ तालाब में उतरे। जाल फेंककर अपना करतब दिखाया। फिर बड़े ही अनोखे अंदाज में ‘सेवा और समर्पण’ के अभियान प्रमुख के नेतृत्व में केक काटा गया। पीएम मोदी की तस्वीर को सांकेतिक तौर पर लड्डू खिलाया गया। इसके बाद लोगों ने गाजे-बाजे के बीच जन्मदिन के मंगल संदेश दिए।
उधर, स्टेशन रोड स्थित विधायक संजय सरावगी के कार्यालय पर 71 किलो बेसन के 291 किलो लड्डू के साथ पीएम का जन्मदिन मनाने की तैयारी है। ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के प्रमुख ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों की जुबान से केवल और केवल शुभकामनाएं निकल रही हैं। मंदिरों में हवन कीर्तन एवं तिलक लगाने का कार्यक्रम चल रहा है। शाम में सभी मंदिरों में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक दीप प्रज्वलन का कार्य किया जाएगा । भाजपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सेवा भावना को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राज्य एवं देश के लिए एक कल्याणकारी दिवस के रूप मनाने को लेकर निकल पड़े हैं।
पंकज बने राजपुताना सेवा संगठन के जिला युवा अध्यक्ष
जासं, मुजफ्फरपुर : अहियापुर के गणेशपुर निवासी पंकज सिंह को भारतीय राजपुताना सेवा संगठन का जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समाज के प्रति उनके निष्ठा व समर्पण को देखते हुए उनका मनोनयन किया है।