राज्य वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया युद्ध कला का प्रदर्शन

राज्य वूशू संघ के बैनर तले रविवार को राज्य सीनियर वूशू प्रतियोगिता का आयोजन गोबरसही में किया गया। संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 150 खिलाडियों ने पदक जीतने को अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 05:59 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 05:59 AM (IST)
राज्य वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया युद्ध कला का प्रदर्शन
राज्य वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया युद्ध कला का प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। राज्य वूशू संघ के बैनर तले रविवार को राज्य सीनियर वूशू प्रतियोगिता का आयोजन गोबरसही में किया गया। संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए 150 खिलाडियों ने पदक जीतने को अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को संघ के सीईओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुट मणी, साई कोच आनंद बाधेल, सुनील कुमार, अनुप कुमार सिन्हा, चंदन कुमार, सुरज कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 25 फरवरी से चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है :

रूटीन स्पर्धा :

छानक्वान रूटीन : भोजपुर के आयुष ठाकुर ने स्वर्ण, बक्सर के दिलीप कुमार ने रजत एवं दरभंगा के दिपक कुमार को कांस्य, नानक्वान में भोजपुर के शिवशरण ओझा ने स्वर्ण, विगचुन में मुजफ्फरपुर के शिवम सिंह ने स्वर्ण, नानदाऊ में मुजफ्फरपुर की सपना कुमारी ने स्वर्ण, याग ताईची क्वान में मुजफ्फरपुर की गेशू कुमारी ने स्वर्ण, ताईची क्वान में मुजफ्फरपुर की पायल कुमार ने स्वर्ण, ननगुण में बक्सर की सोनाली कुमारी ने स्वर्ण एवं मुजफ्फरपुर की सपना कुमारी ने रजत, बागवाजान में भोजपुर की सौम्या आनंद ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

फाइंटिग स्पर्धा : अंडर 48 किग्रा वर्ग में भोजपुर की प्रिया रंजन ने स्वर्ण, बक्सर की लॉ शर्मा ने रजत, पटना के सूरज कुमार एवं सीतामढ़ी के प्रमोद कुमार को कांस्य, 52 किग्रा वर्ग में भोजपुर के आदेश कुमार को स्वर्ण, बक्सर के श्याम रजक को रजत, दरभंगा के मो. आलम एवं गोपालगंज के आशीष कुमार को कांस्य, 56 किग्रा में अररिया के अजीत कुमार राम को स्वर्ण, भोजपुर के उमेश कुमार को रजत, दरभंगा के सूरज कुमार एवं मुजफ्फरपुर के सोनू कुमार को कांस्य, 60 किग्रा में गोपालगंज के ब्रिजराज शाही ने स्वर्ण, भागलपुर के सौरव कुमार ने रजत, नालंदा के अमन कुमार एवं सारण के सुधीर कुमार को कांस्य, 65 किग्रा में बक्सर के सुधीर कुमार ने स्वर्ण, पटना के अमनदीप को रजत, भोजपुर के ऋषभ कुमार तिवारी एवं दरभंगा के विकास कुमार को कांस्य, 75 किग्रा में मुजफ्फरपुर के अमन कुमार को को स्वर्ण, पटना के विशाल को रजत एवं सीतामढ़ी के गुड्डू कुमार बैठा को कांस्य पदक मिला। वहीं महिला वर्ग में अंडर 45 वर्ग में सुप्रिया ने स्वर्ण, 48 वर्ग में अमीशा कुमारी ने स्वर्ण, 52 वर्ग में निधि कुमारी ने स्वर्ण, कुमारी हनी ने रजत एवं अनुपम कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

chat bot
आपका साथी