प्रखंडों में भी जगह-जगह लगाए गए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

प्रखंडों में भी बिहार पृथ्वी दिवस पर जगह-जगह पौधारोपण किया गया। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:13 AM (IST)
प्रखंडों में भी जगह-जगह लगाए गए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
प्रखंडों में भी जगह-जगह लगाए गए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर। प्रखंडों में भी बिहार पृथ्वी दिवस पर जगह-जगह पौधारोपण किया गया। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पारू : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ ललित कुमार सिंह, बीआरसी परिसर में प्रखंड साधनसेवी हरिनंदन पासवान, ठेंगपुर में जिला पार्षद ललिता देवी, चादकेवारी मे मुखिया गुड़िया कुमारी, उस्ती में मंजू देवी, बाजीतपुर में सुशीला देवी, खुटाही में मुखिया रवि कुशवाहा, मोहजामा में मुखिया पति शकर साह, कमलपुरा में ललन कुमार दास, मगुरहिया में विकास रंजन तिवारी उर्फ पप्पू, बहदीनपुर में आसमा खातून ने पौधारोपण किया।

मीनापुर : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय प्रागण में 40 पौधे लगाए गए। मौके पर बीईओ रविंद्र नाथ चौबे, विश्वनाथ राम, अभय कुमार, सुनील कुमार, लक्ष्मी नारायण कुमार, लेखापाल नीरज कुमार, विवेक कुमार व हरिनाथ राय थे।

मनियारी : शाहपुर मरीचा मुखिया हरिनंदन कुमार पप्पू, पुरुषोत्तमपुर में दीपक कुमार, रतनौली शिव मंदिर पर सुभाष कुमार साहनी व मनोज, चंद्रहटी में उपेंद्र कुमार सहनी, अमरख मुखिया चंद्रमणी देवी आदि ने पंचायतों मे पौधे लगाए। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक रंधीर कुमार, मुन्ना कुमार थे।

ढोली : मुरौल प्रंखड के डायट केंद्र प्रागण में बीईओ अनिता कुमारी ने पौधारोपण किया। मौके पर शिक्षक हरिकिशोर राय, सुरेश कुमार थे। वहीं मुरौल प्रंखड मुख्यालय प्रांगण में पौधारोपण के समय प्रंखड प्रभारी स्मित्त्री कुमारी, सीओ पावन कुमार झा, मनरेगा जेई अमित कुमार, प्रमुख मनोज कुमार मौजूद थे।

मुशहरी : बाबा बनबारी नाथ मठ, मणिका के प्रागण में बोचहां विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बेबी कुमारी ने पौधारोपण किया। मौके पर मणिका विशुनपुर चांद पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश कुमार, महामंत्री सतीश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीत कुशवाहा, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ सुमन, किसान मोर्चा अध्यक्ष शकर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, सत्यम प्रकाश, पिंकेश कुमार, रॉबिन्स कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, हरेंद्र ठाकुर थे। उधर, प्रह्लादपुर पंचायत स्थित प्रखंड मुख्यालय के श्मशान घाट में वरीय उपसमाहर्ता प्रीति सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण हुआ। मौके पर बीडीओ महेश चंद्र, पीओ इंद्रमोहन कुमार, कनीय अभियंता राजेश कुमार, मुखिया बाबूलाल पासवान, अनिल कुमार थे।

कटरा : तेहवारा पंचायत में दो सौ पौधे लगाए गए। मौके पर बीडीओ अमरेंद्र पंडित, पीओ आनंद प्रकाश, राजद अध्यक्ष राममिलन महतो, अमरजीत सिह, शर्मिला देवी, विजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, उपेंद्र साह थे। उधर, बुधकारा में गौतम सिंह, नीरज कुमार, धीरेंद्र सिंह आदि ने पौधे लगाए।

औराई : प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख अंजिला देवी की अध्यक्षता में पौधारोपण हुआ। मौके पर बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, सीओ ग्यानानंद, पीओ जीतेन्द्र पाडेय, जेई रंजय कुमार थे। वहीं राजखंड गाव में जदयू कार्यकर्ताओं ने वरीय नेता बसंत शाही, मिर्जापुर गाव में जदयू नेता मो. वसीम, बरैठा गाव में जदयू नेता नरेंद्रनाथ झा की अध्यक्षता में पौधारोपण हुआ।

कुढ़नी : तुर्की गंडक प्रोजेक्ट में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान, ऋतुराज, धर्मेन्द्र यादव, संतोष यादव, जगरनाथपुर भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष भारती सहनी, सकरी सरैया में उपप्रमुख उषा सिंह, लदौरा में प्रमुख निलोफर यास्मीन, प्रमुख प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ने पौधरोपण किया।

कांटी : बीआरसी में बीईओ रविंद्रनाथ चौबे, पानापुर ओपी के उच्च विद्यालय खरिका के प्रागण में उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, मुखिया रीता देवी, काटी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब,अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कारी साहु, जिला उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, बीडीओ उमा भारती, चन्दन ठाकुर, आशुतोष ठाकुर भाजपा नेता लखनलाल रमण ने पौधारोपण किया। उधर, काटी बिजली उत्पादन निगम के सीईओ सुब्रतो मंडल व तिरहुत के वन प्रमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार कर्ण ने पौधारोपण किया। महाप्रबंधक परिचालन व अनुरक्षण एके टंडन, अपर महाप्रबंधक विनय कुमार शर्मा, प्रशात कुमार, उपेंद्र कुमार ने भी पौधे लगाए।

सरैया : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ डॉ.बीएन सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण हुआ। मौके पर मुखिया इन्दु गुप्ता पीओ अंजनी कुमार सिंह एई प्रमोद कुमार लेखापाल अखिलेश कुमार पीटीए संजय कुमार पवन कुमार थे। उधर, रूपौली पंचायत में मुखिया राजू सिंह की अध्यक्षता में मे दो सौ पौधे लगो गए।

सकरा : गौरिहार खालिक नगर में मुखिया महेश शर्मा ने पौधारोपण किया। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक कुमार अजित, वार्ड सदस्य सुरेंद्र चौधरी, रंजित कुमार, नागेन्द्र राय सामाजिक कार्यकर्ता नगीना साहनी, अर्जुन कुमार, आरपी शर्मा, किशन कुमार, रत्नेश कुमार थे।

बंदरा : प्रखंड स्थित मतलुपुर ग्राम बाबा खगेश्वर नाथ धाम व बुनियादी विद्यालय स्थित भूभाग में कृषि वैज्ञानिक व राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के पूर्व कुलपति डॉ.गोपालजी त्रिवेदी की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। मौके पर बीजेपी नेता बैद्यनाथ पाठक, डॉ.श्याम किशोर, रमन त्रिवेदी, रामकुमार त्रिवेदी, आचार्य राजन पंडा, कमलेश शर्मा माही थे।

मोतीपुर : बरजी में जदयू नेता रवि चौधरी ने पौधारोपण किया। मौके पर महेद राय, शभु चौधरी, मनीष कुमार सिंह थे। वहीं पानापुर मे राष्ट्रीय दुसाध महासभा के प्रदेश सचिव रवि रंजन कुमार उर्फ गुडडू पासवान ने पौधारोपण किया। प्रखंड प्रमुख पूनम गुप्ता, सीओ कुमार भाष्कर ने प्रखंड परिसर में पौधारोपण किया। जेडीयू नेता रवि चौधरी ने कोडरकट्टा स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के कैंपस में पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्यामबाबू कुमार ने फायर ब्रिगेड प्रांगण में पौधे लगाए। मौके पर वन विभाग के पदाधिकारी विनोदजी, फायर ब्रिगेड के प्रधान इंद्रलोक सिंह, मुन्ना राय, यूथ सोशल वर्कर रवि मालाकार, विकास यादव,राजू यादव,दिनेश कुमार साह,रमेश यादव,रवि यादव,सोनू ठाकुर, जयनंदन यादव, शत्रुघन कुमार गुप्ता, पप्पु कुमार, जयप्रकाश कुमार सहनी, कुणाल कुमार सहनी, अमन कुमार सहनी, अभय कुमार सहनी, विनोद मालाकार, मौसम मालाकार, वीरेंद्र मालाकार थे।

गायघाट : प्रखंड कार्यालय के पास बीडीओ विमल कुमार ने पौधारोपण किया। विधानसभा क्षेत्र में दो हजार पौधे जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पंचायतों में लगाए। मौके पर राज्य परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी (राज्य) अरुण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पंकज, विधानसभा मिडिया प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, देवेंद्र साहनी, जिला महासचिव सुनील सिंह, विष्नुमोहन मिश्रा च् राहुल कुमार, धनंजय भारती, सोनू कुमार, पंकज कुमार, डा मुकेश कुमार, मृत्युंजय सिंह, नागेंद्र राम, मंजर आलम, मनोज झा , अरुण कुमार सिंह थे।

chat bot
आपका साथी